कोरबा में कबाड़ व्यवसायी के ठिकानों पर GST का छापा

कोरबा

शहर के राताखार क्षेत्र में कबाड़ का व्यवसाय करने वाले मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी के गोदाम और घर पर जीएसटी की टीम ने छापामार कार्रवाई की है. रायपुर से आई टीम ने घर और गोदाम दोनों जगह जांच कर रही. विभाग की यह कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय ढंग से हो रही है, इस कारण छापेमारी की वजह सामने नहीं आ सकी है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सर्विस टैक्स में चोरी करने को लेकर जीएसटी ने यह छापा मारा है. विभाग की कार्रवाई अब भी जारी है. इस कार्रवाई से कबाड़ के व्यवसाय में लिप्त लोगों में हडकंप मच गया है. बताया जा रहा है कि रायपुर से टीम चारपहिया वाहन में सवार होकर दोपहर लगभग 1 बजे कोरबा पहुंची और कबाड़ व्यवसायी मुकेश के घर पर दबिश दी, जहां तमाम दस्तावेज की जांच की जा रही है. इस टीम में चार लोग शामिल हैं, जो अलग-अलग पूछताछ कर रही है.

पहले भी कबाड़ व्यवसायी के ठिकानों पर पड़ चुका है छापा
सूत्रों की माने तो इससे पहले भी मुकेश साहू के ठिकाने पर जीएसटी की टीम छापा मार चुकी है. इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य जो कबाड़ व्यवसाय से जुड़े लोग हैं उनमें हड़कंप मचा हुआ है. कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा, जिले में कबाड़ व्यवसाय को लेकर सख्त हैं. सूत्र बताते हैं कि कबाड़ व्यवसाय शहर में पूरी तरह से बंद है. जिले के थाना चौकी प्रभारी को भी विशेष निर्देश दिया गया है कि उनके क्षेत्र में अगर कबाड़ से जुड़े कोई व्यापार चल रहा है तो उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए.

  • admin

    Related Posts

    अक्षय तृतीया से पहले बाल विवाह पर सख्ती, डॉ. वर्णिका शर्मा के सख्त निर्देश

    रायपुर.  छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा दिनांक 10-04-2026 को आगामी 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया पर्व के परिप्रेक्ष्य में ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों एवं जिलों में बाल…

    खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक : अरुण साव

    रायपुर.  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव आज रायपुर के जोरा स्थित इंटरनेशनल टेनिस स्टेडियम में आयोजित गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट-2026 के समापन समारोह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 2 views
    सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

    मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

    प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

    11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

    संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

    बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें