अर्जुन के 20 अंकों के बावजूद जयपुर को मिली पटना से दो अंको की हार

हैदराबाद.
पहले सीजन की चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स को अपने स्टार रेडर अर्जुन देसवाल के 20 अंकों के बावजूद पटना पाइरेट्स से शुक्रवार को हार का सामना करना पड़ा। पटना पाइरेट्स के लिए अयान (14) और देवांक (11) ने जयपुर की चमक फीकी की और गाचीबोवली के जीएमसीबी इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 41वें मैच में तीन बार के चैंपियन पटना ने जयपुर को 43-41 से हरा दिया। पटना की सात मैचों में यह चौथी जीत है जबकि जयपुर के इतने ही मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा। यह मैच कितना रोमांचक था, इसका इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पहला डू ओर डाई रेड 32वें मिनट में आया।

दोनों टीमों ने अच्छी शुरुआत करते हुए 6 मिनट के खेल में 6-6 की बराबरी बना रखी थी लेकिन सातवें मिनट में लगातार दो अंक लेकर जयपुर ने 8-6 की लीड बना ली। इसी बीच पटना को एक अंक मिला लेकिन अर्जुन ने टो टच पर एक अंक लेकर पटना को सुपर टैकल सिचुएशन में डाल दिया। अगली रेड पर अर्जुन ने एक और शिकार कर पटना को आलआउट की ओर धकेल दिया। अर्जुन अगली रेड पर फिर अंक लेकर लौटे औऱ फिर जयपुर ने पटना को आलआउट कर 14-10 की लीड ले ली। आलइन के बाद अपनी लीड 5 की कर ली। पटना ने हालांकि इसके बाद लगातार दो अंक लेकर स्कोर 13-16 कर दिया लेकिन अर्जुन ने सुपर रेड के साथ न सिर्फ अपना सुपर-10 पूरा किया बल्कि फासला भी 6 का कर दिया।

इस बीच अयान ने दो अंक लिए औऱ फिर डिफेंस ने अर्जुन को लपक कर स्कोर 16-19 कर दिया। फिर अयान ने अर्पित का शिकार कर जयपुर को सुपर टैकल सिचुएशन में डाल दिया। इसके बाद नीरज भी बाहर हो गए। जयपुर पर अब आलआउट का खतरा था। फिर जयपुर को आलआउट कर पटना ने 22-20 की लीड ले ली। बररहाल, पटना ने 25-21 स्कोर पर पाला बदला। ब्रेक के बाद अर्जुन ने गियर बदला औऱ पांच अंक की रेड के साथ न सिर्फ जयपुर को 27-25 की लीड दिलाई बल्कि उसे दूसरी बार आलआउट की ओर धकेल दिया। इसके चंद मिनट बाद जयपुर ने पटना को आलआउट कर 32-29 की लीड ले ली। इस बीच अयान ने सुपर-10 पूरा किया। उनके शानदार खेल की बदौलत पटना ने 30 मिनट की समाप्ति तक स्कोर 34-35 कर दिया।

मैच की पहली डू ओर डाई रेड 32वें मिनट में आई। अभिजीत गए और दो अंक लेकर लौटे। फिर अंकुश ने डू ओर डाई रेड पर देवांक को लपक लिया। स्कोर 38-35 हो गया था। फिर डिफेंस ने अयान को भी बाहर का रास्ता दिखाया। पटना के लिए सुपर टैकल आन था। अर्जुन डू ओर डाई रेड पर आए पर लपक गए। पटना ने दो अंकों के साथ स्कोर 38-39 कर दिया। सुपर टैकल सिचुएशन में नीरज गए और पटना ने उन्हें लपकत हुए स्कोर 40-40 कर दिया। इसी बीच दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। अब सिर्फ दो मिनट बचे थे। देवांक ने डू ओर डाई रेड पर बोनस लेकर पटना को आगे कर दिया। इसी बीच शुभम ने सोमवीर को लपक पटना को 2 अंक की लीड दिला दी। देवांक ने समय बर्बाद किया और इस तरह पटना ने एक रोमांचक जीत हासिल की।

  • admin

    Related Posts

    एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

    चेन्नई इंडियन प्रीमियर लीग का तीसरा मुकाबला सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है. राजस्थान रॉयल्स के साथ एक दशक से ज्यादा समय तक…

    जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

    मियामी इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने मियामी ओपन का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य के जिरी लेहेका को 6-4, 6-4 से हराया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

    जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

    टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

    मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान