ट्रैफिक चालान से बचाएगा डिजिलॉकर, जाने कैसे

नई दिल्ली

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालान कटना आम है। पहले जहां चालान का पता तुरंत चल जाता था, वहीं अब कई बार फोन पर मैसेज आने पर ही पता चलता है कि आपका चालान कट गया है। साथ ही, चालान की राशि भी पहले की तुलना में काफ़ी बढ़ गई है। कई बार हम जरूरी दस्तावेज साथ न होने के कारण चालान से नहीं बच पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डिजिलॉकर मोबाइल ऐप की मदद से आप इस परेशानी से बच सकते हैं?

परिवहन मंत्रालय के मुताबिक डिजिलॉकर और एमपरिवहन ऐप पर उपलब्ध दस्तावेज की डिजिटल कॉपी को वैध माना जाएगा। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस को भी इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। मतलब, ट्रैफिक पुलिस अपने मोबाइल फोन से ही QR कोड स्कैन करके ड्राइवर और वाहन से संबंधित सभी ज़रूरी जानकारी हाासिल कर सकती है। साथ ही, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का रिकॉर्ड भी डिजिटल रूप से रखा जा सकता है।

इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए, आप अपने स्मार्टफोन में डिजिलॉकर और एमपरिवहन ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप में रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करें। इसके बाद, अपना यूजरनेम और पासवर्ड सेट करके ऐप में लॉग इन करें।

अब आपको डिजिलॉकर ऐप में अपना आधार नंबर लिंक करना होगा और OTP के ज़रिये उसे वेरिफ़ाई करना होगा। एक बार यह प्रक्रिया पूरी हो जाने पर, आप डिजिलॉकर से अपना ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), और इंश्योरेंस की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर पाएंगे।

एमपरिवहन ऐप में भी गाड़ी के मालिक का नाम, गाड़ी के रजिस्ट्रेशन की तिथि, मॉडल नंबर, इंश्योरेंस की वैधता आदि सभी ज़रूरी जानकारी मौजूद रहती है। इस तरह, डिजिलॉकर और एम परिवहन ऐप का यूज करके आप ट्रैफिक पुलिस को जरूरी दस्तावेज दिखा सकते हैं और चालान से बच सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

    एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

    समय के साथ चेकअप जरूरी है सेहत के लिए

    अच्छा स्वास्थ्य सबकी चाहत होती है। बहुत से लोग स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए योगा, सैर, जिम, व्यायाम, तैराकी आदि नियमित रूप से करते रहते हैं। बहुत कम लोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 3 views
    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान