35 हजार का था इनाम, छत्तीसगढ़-दुर्ग पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश की मौत

दुर्ग.

दुर्ग में बदमाश की पुलिस की जवाबी फायरिंग में मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि हवाई फायरिंग का फरार आरोपी अमित जोश भिलाई पहुंचा है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम अमित जोश की तलाश में भिलाई के जयंती स्डेटियम के पास पहुंची थी। इसी दौरान फरार आरोपी अमित जोश अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर घूम रहा था, जिसे पकड़े के लिए पुलिस पहुंची।

पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी, जिसके बाद क्राइम ब्रांच के डीएसपी और क्राइम ब्रांच प्रभारी के द्वारा जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में फरार आरोपी अमित जोश के एक गोली पैर पर लगी और दूसरी गोली सीने पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ल ने बताया कि सेक्टर 10 के ग्लोब चौक में चार माह पहले दो लोगों पर मृतक अमित जोश ने फायरिंग की थी। इसके बाद से आरोपी अमित जोश फरार चल रहा था। पुलिस फरार आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई थी, लेकिन जगह बदल-बदलकर छिपा हुआ था। इसके बाद फरार आरोपी की सूचना देने वाले पर 35 हजार के इनाम की घोषणा भी की थी। पुलिस को दो दिन पूर्व फरार आरोपी अमित जोश की भिलाई पहुंचने की सूचना मिली थी, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस पकड़ने के लिए गई, लेकिन फरार आरोपी अमित जोश अपने पास रखी पिस्टल से क्राइम ब्रांच के डीएसपी और प्रभारी पर पहले फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए फरार आरोपी पर फायरिंग में पैर और सीने में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल को सील कर जांच में जुट गई है।

admin

Related Posts

CM विष्णु देव साय की मौजूदगी में IT विभाग और STPI के बीच हुआ समझौता

रायपुर छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है। हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य…

‘बस्तर पंडुम’ बस्तर की बदली पहचान का सशक्त प्रतीक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

जनजातीय परंपराओं के संरक्षण के साथ बस्तर को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा