कुशीनगर में घर में घुसे अज्ञात शख्‍स ने नाबालिग लड़की का गला काटकर की हत्‍या

कुशीनगर

यूपी के कुशीनगर में घर में घुसे किसी अज्ञात शख्‍स ने आधी रात को जमकर तांडव मचाया। उसने अपने बिस्‍तर पर सो रही 15 साल की लड़की की गला काटकर हत्‍या कर दी। शोर सुनकर लड़की के पिता वहां पहुंचे तो उन पर भी हमला बोल दिया। धारदार हथियार से पिता के शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए और फरार हो गया। लड़की के पिता के शरीर पर सात वार पाए गए गए हैं।

घटना कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौरंगिया ग्राम सभा के नौका टोला की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह को लेकर पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। नौका टोला निवासी जयनारायण सिंह पटेल के परिवार के सभी लोग छठ पूजा में रिश्तेदारी में गये थे।

जय नारायण सिंह और 15 साल की उनकी बेटी प्रिया सिंह ही घर पर थी। गुरुवार की रात घर के बरामदे में जयनारायण और कमरे में उनकी बेटी प्रिया सोई थी। परिजनों से पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार रात लगभग बारह बजे किसी ने प्रिया की गला रेत कर हत्या कर दी। शोर सुनकर पहुंचे जयनारायण पर भी हमला कर दिया और फरार हो गया। उनके शरीर पर सात जगह धारदार हथियार से घाव हुआ है। घायल जयनारायण इलाज के बाद घर पर मौजूद हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई अमित की तहरीर गांव के ही तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। उन्‍होंने दावा किया कि जल्‍द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

क्‍या बोली पुलिस
एएसपी रितेश सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में प्रदर्शन ने पकड़ी उग्रता, पुलिस वाहन सहित कई वाहनों को किया गया नुकसान

    नोएडा नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन तेज हो गया है. सैकड़ों मजदूर सड़कों पर उतर आए हैं और गाडि़यों में तोड़फोड़ शुरू कर दी…

    स्कूलों की ‘कमाई’ पर रोक की तैयारी: अभिभावकों से लूट पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

     लखनऊ  नए शिक्षण सत्र के साथ ही निजी स्कूलों में फीस वृद्धि, ड्रेस व महंगी पाठ्य पुस्तकों के नाम पर आर्थिक शोषण शुरू हो गया है। प्रदेश भर में निजी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    यशस्वी और वैभव की जोड़ी का धमाका, सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 1 views
    यशस्वी और वैभव की जोड़ी का धमाका, सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कड़ी चुनौती

    राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 1 views
    राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

    वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाईस्कोरिंग मुकाबला, लेकिन चर्चा में रहा पंड्या भाइयों का बदला रवैया

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 1 views
    वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाईस्कोरिंग मुकाबला, लेकिन चर्चा में रहा पंड्या भाइयों का बदला रवैया

    आरसीबी की 18 रन की जीत, रजत की तूफानी फिफ्टी ने बदली खेल की धारा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 2 views
    आरसीबी की 18 रन की जीत, रजत की तूफानी फिफ्टी ने बदली खेल की धारा

    RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

    घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत