पुलिस ने अवैध शराब के भंडारण में मारा छापा, 550 लीटर शराब एवं स्कूटी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

आदतन अपराधी रसूल खान के विरुद्ध हत्या, बलवा, अवैध हथियार अवैध शराब जैसे आधा दर्जन एवं गबड़ू यादव के विरुद्ध पशु क्रूरता, मारपीट अवैध हथियार जैसे आधा दर्जन अपराध पूर्व से दर्ज

छतरपुर

छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब विक्रेता, संग्रह एवं तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
प्रभात भ्रमण के दौरान थाना कोतवाली पुलिस को नारायणपुर रोड बर्फ फैक्ट्री के पास एक स्थान पर भारी मात्रा में अवैध शराब संग्रह की सूचना प्राप्त हुई। थाना कोतवाली पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित स्थान पहुँची। संदेही एक टपरे के बाहर स्कूटी में अवैध शराब रखते मिले, पुलिस टीम ने जाकर चेक किया, टपरे में तिरपाल से ढकी भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां रखी थी।
पेटियों को खोलकर चेक किया गया, अंग्रेजी व्हिस्की गोवा, देसी अवैध शराब सहित कुल 63 पेटी 550 लीटर से भी अधिक शराब कीमत करीब 4 लाख 50 हज़ार मिली, वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।

उक्त अवैध शराब जप्तकर एवं फुटकर फुटकर अवैध शराब विक्रय हेतु परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जप्त की गई। मौके से दो आरोपियों
1. रसूल खान पिता रफीक खान निवासी गुप्ता लॉज के पीछे छतरपुर
2. गबड़ू उर्फ हरिशंकर यादव निवासी ग्राम पठापुर थाना ओरछा रोड
को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपी तथा उक्त अवैध शराब संग्रह में संलिप्त तीसरे आरोपी
3. निकेश राय
के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है, आदतन अपराधी रसूल खान के विरुद्ध हत्या, बलवा, अवैध हथियार अवैध शराब जैसे आधा दर्जन एवं गबड़ू यादव के विरुद्ध पशु क्रूरता, मारपीट अवैध हथियार जैसे आधा दर्जन अपराध पूर्व से दर्ज हैं। अन्य आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है।
अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुजूर उप निरीक्षक नंदकिशोर सोलंकी, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर, जुगल किशोर, आरक्षक अखंड प्रताप सिंह, शिव प्रताप, नित्य प्रकाश, आशीष, रामशरण, नरेश परिहार एवं पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।

  • admin

    Related Posts

    युवा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के ध्वजवाहक : मंत्री सारंग

    विकसित भारत युवा संसद 2026: समापन कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग शुक्रवार को मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर स्थित मानसरोवर भवन में…

    प्रभारी मंत्री उइके ने सरई में मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का किया अवलोकन

    भोपाल सरई के संदीपनी विद्यालय मैंदान में आयोजित मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 3 views
    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय