इंदौर एयरपोर्ट पर नए साल से हर यात्री को मिल सकती है वीआईपी सुविधा, बस शुल्क चुकाना होगा

इंदौर

इंदौर एयरपोर्ट पर मीट एंड ग्रीट सुविधा शुरू हुई है। इस सुविधा का लाभ उठाने वालों को एयरपोर्ट पर वीआईपी जैसा सत्कार होगा। थोड़े से पैसे चुकाकर पर्सनल अटेंडर यात्री ले सकते है, जो चेक-इन, बोर्डिंग,टैक्सी बुक करने से से लेकर सामान उठाने में आपकी मदद करेगा। देश के कई बड़े एयरपोर्ट पर यह सुविधा मौजूद है। नए साल से यह सुविधा एयरपोर्ट पर शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए है।

इस सुविधा का लाभ उठाने वालों को 100 रुपये से लेकर 300 रुपये तक का शुल्क चुकाना होगा। अकेले सफर कर रहे बुर्जुग, नाबालिगों को इससे फायदा होगा,क्योकि अटेंडर एयरपोर्ट की हर गतिविधियों से अच्छी तरह वाकिफ है और उनकी मदद से काम आसान हो जाएंगे।

कई बार बुुर्जुग अकेले सफर करते है और उनके बच्चों को विमान से कैब बुक करने और सामान उठाने में आने वाली परेशानी को लेकर अक्सर चिंता रहती है। इस सुविधा के तहत वे अटेंडर बुक कर बुर्जुगों को उनका नंबर देकर निश्चिंत हो सकते है।

इस सुविधा के तहत कन्वेयर बेल्ट से सामान सहित टर्मिनल तक छोड़ने के 300 रुपये चुकाना होंगे। इसके अलावा एंट्री गेट से बोर्डिंग गेट तक सामान सहित छोड़ने के लिए 300 रुपये का शुल्क है। ट्रांसपोर्ट और होटल बुकिंग में मदद और सलाह देने के 100 रुपये रहेंगे। इस सुविधा का लाभ लेने वालों के लिए कंपनी अलग से विशेेष ट्राली भी उपलब्ध कराएगी।

admin

Related Posts

चिटफंड घोटाला उजागर, 300 लोगों का पैसा डूबा; LJCC के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचे निवेशक

मुरैना  मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक और चिटफंड कंपनी कई साल चली और 300 से अधिक लोगों के डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा लेकर चंपत हो गई। अब पीड़ित…

पन्ना में हीरा कारोबार को नया मुकाम, पहली बार संयुक्त नीलामी से कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीद

पन्ना देश की एकमात्र मशीनीकृत हीरा खदान संचालित करने वाली कंपनी की मझगवां स्थित हीरा परियोजना और उथली खदानों से प्राप्त हीरों की नीलामी पहली बार एक साथ पन्ना में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 3 views
जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 3 views
कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी