थाना बड़ा मलहरा पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब तस्करी करते तस्कर को किया गिरफ्तार

छतरपुर

छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब विक्रेता, संग्रह एवं तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर शराब जप्त की जा रही है।

रात्रि रोड पेट्रोलिंग के दौरान थाना बड़ा मलहरा पुलिस को बिजावर से बड़ा मलहरा तरफ अवैध शराब ले जाने की सूचना प्राप्त हुई। थाना बड़ा मलहरा पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए गंज तिगैला के पास पहुँची। बिजावर की ओर आ रही स्विफ्ट कार को संदेह के आधार पर रोक कर चेकिंग की गई।  कार के अंदर भारी मात्रा में 25 पेटी अवैध शराब रखी मिली। चालक से पूछताछ की गई, वैध दस्तावेज नहीं थे। आरोपी चालक से अवैध शराब 25 पेटी 225 लीटर देशी प्लेन अवैध शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट कार कुल कीमत करीब 3 लाख रुपए जप्त कर अभिरक्षा में लिया गया।

अवैध शराब तस्कर सचिन नामदेव पिता गोविंद नामदेव निवासी ग्राम मगरोन जिला दमोह के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को न्यायालय पेशकर जेल भेजा जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है।

अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही में एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र वर्मा, प्रधान आरक्षक केरल प्रसाद, आरक्षक रघुनाथ, सतीश, अरुण शर्मा, सोनू, चरण यादव एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • admin

    Related Posts

    फ्लाई 91 और स्टार एयर शुरू करेंगी इंदौर से जलगांव, हैदराबाद, गोवा, बेलगाम-कोल्हापुर के लिए फ्लाइट्स

    इंदौर  इंदौर से जलगांव और हैदराबाद के लिए उड़ान सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रही एयरलाइन फ्लाई 91 मई से इंदौर-गोवा के बीच भी सीधी फ्लाइट शुरू करने की…

    मध्य प्रदेश के 40 लाख आवारा पशुओं को मिलेगा विशेष 12 अंकों का कोड, केसरिया टैग से पहचान होगी

    भोपाल  मध्य प्रदेश की सड़कों और खेतों में घूम रहे करीब 40 लाख आवारा पशुओं की पहचान अब दूर से ही हो सकेगी। केंद्र सरकार ने राज्य के उस प्रस्ताव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

    FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

    ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 2 views
    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

    बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 0 views
    बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 2 views
    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान