अरविंद केजरीवाल ने कहा- पार्टी कार्यकर्ताओं को आगाह भी किया कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए सब कुछ करेगी

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के राष्ट्री संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगाह भी किया कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए सब कुछ करेगी। वह पूरी अपनी ताकत का इस्तेमाल करेगी लेकिन हमें उन्हें जीतने नहीं देना है। केजरीवाल ने कहा, आम आदमी पार्टी देश की राजनीति में ताजी हवा का झोंका है और हमें इसे आगे ले जाने की जरूरत है। हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि दिल्ली में जो भी काम हो रहे हैं वो बंद न हों।

केजरीवाल ने राजा हरिशचंद्र से तुलना कर कहा कि पिछले 2 सालों में हम सबसे कठिन दौर से गुजरे हैं लेकिन भगवान कठिनाइयां भी सबसे प्रिय भक्तों को देता और उनकी परीक्षा लेता है। भगवान ने राजा हरिशचंद्र की तो कितनी कठिन परीक्षा ली थी। उन्होंने कहा, अभी तक पूरी पार्टी ने बहुत बहादुरी से सारी कठिनाइयों का सामना किया है। हमें तोड़ने खरीदने की काफी कोशिश की गई लेकिन उल्टा पार्टी और मजबूत हुई। हम लड़ेंगे हम जीतेंगे।

केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, मैं जानता हूं आप मुझसे बहुत प्यार करते हैं, मैं भी आपसे बहुत प्यार करता हूं और हमारे इस रिश्ते को किसी की नजर ना लगे। हमें इस रिश्ते को अपनी ताकत बनना है।

केजरीवाल ने कहा, अगले कुछ महीनों में चुनाव होने हैं। यह लोग हमें हराने के लिए सबकुछ करेंगे और अपनी पूरी ताकत लगाएंगे। हमें इन ताकतों तो जीतने नहीं देना है। आजादी के 75 साल के बाद राजनीति में जनता से जुड़े मुद्दों की बात हो रही है। 75 साल में पहली बार लोगों ने देखा है कि अगर सरकार ईमानदार हो जाए तो क्या नहीं हो सकता। राजनीति में आम आदमी पार्टी ताजा हवा का झोका हैं। इसे रुकने नहीं देना है। उन्होंने कहा, दिल्ली में काम बंद नहीं होने देना है। अभी बहुत काम करने बाकी हैं। आम आदमी पार्टी देश की अकेली उम्मीद है। इस उम्मीद को कायम रखना है।

admin

Related Posts

दिल्ली सुरक्षा सतर्कता: हर गली-नुक्कड़ पर नजर, किरायेदारों की जांच तेज

नई दिल्ली दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी हमले की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा…

‘अब यूपी दंगों से नहीं, डेवेलपमेंट से पहचाना जाता है’ – CM योगी

नोएडा ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में आज इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड (HCL ग्रुप और फॉक्सकॉन का संयुक्त उद्यम) के सेमीकंडक्टर OSAT संयंत्र का शिलान्यास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच