नर सेवा ही नारायण सेवा के मूलमंत्र को साकार कर रही है सरकार : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

भोपाल
नर सेवा ही नारायण सेवा है, सेवा के इस मूलमंत्र को प्रदेश सरकार साकार कर रही है। समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनायें पहुँचें, इसी भाव के साथ प्रदेश सरकार काम कर रही है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह बात शुक्रवार को रेसकोर्स रोड स्थित स्थानीय कार्यालय पर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के 564 लाभार्थियों को हितलाभ प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने जेसी मिल के 34 श्रमिक परिवारों को आवासीय पट्टे सौंपकर उन्हें वास्तविक रूप से घर का स्वामी बनाया। मंत्री श्री तोमर ने 20 जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राईसिकल भी सौंपीं।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने वायदे के अनुरूप जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिला रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को 564 हितग्राहियों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराया गया है। उन्होंने आह्वान किया कि ग्वालियर शहर को इन्दौर की तर्ज पर नम्बर एक शहर बनाने के लिए हम सब एकजुट होकर काम करें। ग्वालियर को स्वच्छता में अव्वल बनाने में सरकार भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। शुक्रवार को रेसकोर्स रोड़ स्थित अपने स्थानीय कार्यालय में ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ के प्रमाण पत्र प्रदान किए।

आवासीय पट्टे मिले तो खुशी से झूम उठे जेसी मिल श्रमिक
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने जब लाइन नं.-1, सिमको साइट व श्याम बाबा मंदिर के पीछे निवासरत 34 जेसी मिल श्रमिकों को बहुप्रतीक्षित आवासीय पट्टे सौंपे तो श्रमिक परिवारों की खुशी देखते ही बनी। पट्टे पाकर श्रमिकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व ऊर्जा मंत्री श्री तोमर के जयकारे लगाए। पट्टा दिखाकर खुशी से झूम रहे राजकुमार दीक्षित बोले कि ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने प्रदेश सरकार के माध्यम से नामुमकिन से काम को मुमकिन करके दिखाया है। हम सब प्रदेश सरकार का यह उपकार कभी नहीं भूलेंगे। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

 

admin

Related Posts

फ्लाई 91 और स्टार एयर शुरू करेंगी इंदौर से जलगांव, हैदराबाद, गोवा, बेलगाम-कोल्हापुर के लिए फ्लाइट्स

इंदौर  इंदौर से जलगांव और हैदराबाद के लिए उड़ान सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रही एयरलाइन फ्लाई 91 मई से इंदौर-गोवा के बीच भी सीधी फ्लाइट शुरू करने की…

मध्य प्रदेश के 40 लाख आवारा पशुओं को मिलेगा विशेष 12 अंकों का कोड, केसरिया टैग से पहचान होगी

भोपाल  मध्य प्रदेश की सड़कों और खेतों में घूम रहे करीब 40 लाख आवारा पशुओं की पहचान अब दूर से ही हो सकेगी। केंद्र सरकार ने राज्य के उस प्रस्ताव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान