पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा विभिन्न जिलों में ई-लर्निंग सेंटर का किया शुभारंभ

 

छतरपुर

पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में माह सितंबर वर्ष 2023 को पुलिस लाइन परिसर छतरपुर में पुलिस परिवार के बच्चों हेतु आवश्यक आधुनिक सुविधाओं सहित "दिशा स्टूडेंट लर्निंग सेंटर" की शुरुआत की गई थी। अध्यनरत विद्यार्थियों हेतु अनुकूल वातावरण, आवश्यकता अनुसार पाठ्य पुस्तकों, कंप्यूटर सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे एवं इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों की व्यवस्था भी की गई थी। आवश्यकता अनुसार दिशा लर्निंग सेंटर के विस्तारीकरण हेतु अतिरिक्त कक्ष क्रमांक 2 का शुभारंभ किया गया था।

आज पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश पुलिस श्री सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा प्रदेश स्तरीय वर्चुअल मीटिंग आयोजित की गई। सागर संभाग, उज्जैन संभाग के जिलों एवं विशेष सशस्त्र बल बटालियन में आज ई लर्निंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। साथ ही छतरपुर जिले सहित अन्य जिलों में पूर्व से संचालित ई लर्निंग सेंटर का निरीक्षण किया गया। सागर ज़ोन के जिला टीकमगढ़, निवाड़ी एवं 10वीं बटालियन सागर तथा जिला देवास, शाजापुर, रतलाम, आगर मालवा, नीमच, 24 बटालियन, 32 बटालियन में ई लर्निंग सेंटर का शुभारंभ किया गया।

छतरपुर जिले में पुलिस लाइन में संचालित पुलिस परिवार के छात्र-छात्राओं के अध्ययन हेतु ई लर्निंग सेंटर के दो कक्ष हैं, 5G फाइबर वाईफाई नेटवर्किंग, सीसीटीवी कैमरा, पेयजल हेतु आर ओ वाटर कूलिंग, फर्नीचर इत्यादि की व्यवस्था है। कंप्यूटर सिस्टम एवं अन्य सॉफ्टवेयर उपयोग में है। पाठ्यक्रम पुस्तकें, समाचार पत्र, मासिक पत्रिका की उपलब्धता है। प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की प्रैक्टिस भी होती है। छतरपुर ई-लर्निंग सेंटर से 4 अभ्यर्थी शासकीय सेवा में चयनित हो चुके हैं एवं 6 अभ्यर्थी पुलिस आरक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होकर शारीरिक दक्षता परीक्षा में चयनित हुए हैं।

पुलिस महानिदेशक द्वारा छात्र-छात्राओं से संवाद कर शैक्षणिक स्थिति जानी, नियमित रूप से, ईमानदारी व अनुशासन से अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने हेतु प्रेरित किया। साथ ही पुलिस महानिदेशक द्वारा छात्र-छात्राओं के अध्ययन हेतु शांतिपूर्ण वातावरण की व्यवस्था करने पर पुलिस अधिकारियों, नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी तथा संचालक को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशंसा कर शुभकामनाएं दी गई।

आयोजित वर्चुअल मीटिंग में छतरपुर जिले से पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर रेंज श्री ललित शाक्यवार, पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह, नोडल अधिकारी ई लर्निंग सेंटर छतरपुर रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा, सहायक नोडल अधिकारी सूबेदार प्रभा सिलावट, संचालक महिला आरक्षक शिवानी पाठक संबंधित पुलिस अधिकारी एवं ई-लर्निंग सेंटर छतरपुर से छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    पुलिस अधिकारियों की विधिक दक्षता बढ़ाने के लिये मध्‍यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में 2 दिवसीय सेमिनार संपन्न

    भोपाल. मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी भोपाल में विगत दिनों अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम तथा सूचना का अधिकार अधिनियम विषयों पर आयोजित 2 दिवसीय सेमिनार का सफलतापूर्वक समापन…

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंटरनेशनल पैरा स्विमर श्री सत्येन्द्र सिंह लोहिया को दी बधाई

    भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के इंटरनेशनल पैरा स्विमर श्री सत्येन्द्र सिंह लोहिया को दुनिया के सबसे मुश्किल समुद्री चैनलों में से एक, न्यूज़ीलैंड के कुक स्ट्रेट को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले नंबर-2 गेंदबाज बने एडम जांपा

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले नंबर-2 गेंदबाज बने एडम जांपा

    बायर्न का सेमीफाइनल टिकट कन्फर्म, जर्मन कप में लीपजिग को चटाई धूल

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    बायर्न का सेमीफाइनल टिकट कन्फर्म, जर्मन कप में लीपजिग को चटाई धूल

    मुश्किलों को दी मात, देश को दिलाया मेडल: वरुण सिंह भाटी का जज्बा सलाम के काबिल

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    मुश्किलों को दी मात, देश को दिलाया मेडल: वरुण सिंह भाटी का जज्बा सलाम के काबिल

    नेपाल बेबस, इटली का जलवा बरकरार—10 विकेट से दर्ज की ऐतिहासिक फतह

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    नेपाल बेबस, इटली का जलवा बरकरार—10 विकेट से दर्ज की ऐतिहासिक फतह

    नामीबिया से भिड़ंत में टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    नामीबिया से भिड़ंत में टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

    फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके