जीतू पटवारी अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को भी धन्यवाद देना चाहिए जिन्होंने उनकी असफलताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें घर बैठा दिया- केसवानी

भोपाल

दिवाली को बीते एक हफ्ता हो गया है लेकिन मध्यप्रदेश में आतिशबाजी अभी भी जारी है। यह आतिशबाजी पटाखों की नहीं बल्कि मध्य प्रदेश कांग्रेस में इस्तीफों की है। गुरुवार को भी पार्टी को बड़ा झटका लगा। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है। जोशी एक बार फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं।

दीपक जोशी के वापस बीजेपी में शामिल होने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान ने सियासी पारे को हाई कर दिया है। उन्होंने कहा ‘दीपक जोशी मेरे पास आए थे, जो गलती मैं नहीं सुधर पाया वह उन्होंने खुद सुधार ली। मेरा उन्हें धन्यवाद।’ इसके बाद अब बीजेपी जीतू पर हमलावर है।

केसवानी का हमला ‘अपनी असफलता छिपा रहे पटवारी’

जीतू पटवारी के इस बयान पर मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने पलटवार करते हुए कहा है कि ‘अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए जीतू पटवारी दीपक जोशी जी का धन्यवाद कर रहे हैं। अच्छी बात है। आपको अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को भी धन्यवाद देना चाहिए जिन्होंने उनकी असफलताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें घर बैठा दिया। आपको उन साढ़े 5 लाख लाख कार्यकर्ताओं को भी  धन्यवाद देना चाहिए जिन्होंने आपकी असफलताओं को पहचान कर कांग्रेस को अलविदा कह दिया। आपको धन्यवाद उन 29 सांसदों का भी करना चाहिए जिन्होंने आपकी असफलता पहचानते हुए मध्यप्रदेश को कांग्रेस मुक्त करने का कार्य किया। ‘

सलाह ‘अच्छे विपक्ष की भूमिका निभाएं’

डॉ दुर्गेश केसवानी ने कहा कि जीतू पटवारी सबसे असफल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष में से एक हैं। उन्हें कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह राहुल भैया और लक्ष्मण सिंह समेत उन तमाम कांग्रेस के बड़े नेताओं को भी धन्यवाद देना चाहिए जिन्होंने कहा था की जीतू पटवारी को ब्याज समेत सम्मान लौटाएंगे। केसवानी न कहा कि ‘कहीं ऐसा ना हो की पूरी की पूरी कांग्रेस आपको अलविदा कह दें और आपको धन्यवाद कहने का मौका तक ना मिले, इसलिए अपना ध्यान अपनी कांग्रेस पार्टी पर दें। डॉक्टर केसवानी ने पटवारी को सलाह देते हुए कहा कि एक अच्छे विपक्ष की भूमिका निभाएं ताकि जनता आपको धन्यवाद दे सके।’

admin

Related Posts

कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ी सरगर्मी, सिद्धारमैया दिल्ली पहुंचे; DK को लेकर सियासी सस्पेंस गहराया

बेंगलुरु  कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर खींचतान की खबरों के बीच अब कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को दिल्ली बुलाया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को 26…

बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर! फाल्टा में BJP की जीत ने सबको चौंकाया

कलकत्ता पश्च‍िम बंगाल के फाल्टा व‍िधानसभा चुनाव का नतीजा आया और सब शॉक्‍ड रह गए. क्‍योंक‍ि यह सिर्फ एक सीट का रिजल्ट नहीं, मुस्‍ल‍िमों के वोट बैंक को अपना हक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 0 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव