कटनी पहुंचे संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत, बिताया एक घंटे का वक्त, चुनिंदा लोगों से की मुलाकात, हाई अलर्ट पर रही पुलिस

 कटनी

 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक डॉ मोहन भागवत आज शाम अल्प प्रवास पर कटनी पहुंचे। एसपीजी और लोकल पुलिस के तगड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मोहन भागवत ने कटनी में करीब एक घंटे का वक्त बिताया। जिले में संघ के टॉप लेबल के पदाधिकारियों के अलावा संघ प्रमुख के आगमन की किसी को खबर नहीं थी। पूरे प्रवास को अत्यंत गोपनीय रखा गया। संघ प्रमुख को केंद्र सरकार की ओर से जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, लिहाजा लोकल पुलिस के बड़े अधिकारियों को एन वक्त पर बताया गया। मोहन भागवत के साथ संघ के कुछ बड़े चेहरे मौजूद थे।
जानकारी के मुताबिक आज शाम 5 बजे मोहन भागवत का काफिला चित्रकूट से जबलपुर जाते वक्त कटनी के चाका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल ( डीपीएस ) में रोका गया। हाइवे पर स्थित होने की वजह से डीपीएस में संघ प्रमुख का प्रवास आसान था। इसके अलावा पूर्व में भी संघ के बड़े शिविर एवं अन्य आयोजन डीपीएस में होते रहे हैं इसलिए श्री भागवत के अल्प प्रवास के लिए इस परिसर को चुना गया। सूत्रों के मुताबिक एसपीजी के अधिकारियों और कटनी पुलिस के आला अधिकारियों समेत भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सर संघ चालक की अगवानी संघ के प्रांत प्रचारक एवं अन्य पदाधिकारियों ने की। डॉ मोहन भागवत ने करीब एक घंटे के प्रवास में डीपीएस स्कूल के संचालक अनुराग जैन एवं श्रीमती जूही जैन से स्कूल के संचालन के संबंध में जानकारी हासिल की तथा स्कूल परिसर का अवलोकन करते हुए स्कूल की सराहना की। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे संस्कारों के साथ आगे बढ़े और देश के कल्याण के लिए काम करें।
चित्रकूट से लौटे भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत चित्रकूट से जबलपुर जाते वक्त कटनी में रुके। उल्लेखनीय है कि चित्रकूट के हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित युग तुलसी पंडित रामकिंकर उपाध्याय के जन्मशताब्दी कार्यक्रम में शामिल होकर संघ प्रमुख जबलपुर रवाना हुए हैं। चित्रकूट में उन्होंने कहा कि ‘कुछ लोग उभरते भारत को दबाने की कोशिश रहे हैं। यह सत्य भारत है, जो कभी दबता नहीं है। यह हर संकट से उबर कर आगे बढ़ता रहेगा। सनातन और संतों के काम में आने वाली बाधाओं को संघ के स्वयंसेवक डंडा लेकर दूर करेंगे।
सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का जबलपुर में पांच दिवसीय प्रवास
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत का पांच दिवसीय प्रवास जबलपुर में आज 7 नवम्बर से शुरू होकर 11 नवम्बर तक रहेगा। इस पांच दिवसीय प्रवास के विविध प्रयोजन हैं, जिसके तारतम्य में 10 नवम्बर, सायं 4.30बजे वर्तमान में विश्व कल्याण हेतु हिंदुत्व की आवश्यकता विषय पर प्रबोधन प्राप्त होगा।

  • admin

    Related Posts

    शादी का झांसा देकर नवयुवती का शारीरिक शोषण का आरोपी कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार

     अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम जी एवं एस.डी.ओ.पी. नवीन तिवारी जी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 19…

    गली गली घूम रहे पागल इंसानों के लिए कोई नही हैं जिम्मेदार

    छबिलाल राजेंद्रग्राम इन दिनों राजेंद्र ग्राम में पागल आवारा घूम रहे इंसानों के देखभाल के लिए कोई जिम्मेदार व्यक्ति दिखाई नहीं दे रहे हैं वा इनको पूछताछ करने वाला कोई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 2 views
    खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

    फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

    कैनोइंग में छतरपुर की बेटी का कमाल, 18 साल की उम्र में 20 मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 3 views
    कैनोइंग में छतरपुर की बेटी का कमाल, 18 साल की उम्र में 20 मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

    टी20 वर्ल्ड कप 2028 का शेड्यूल साफ, भारत सहित 12 टीमों की एंट्री पक्की, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मेजबान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 2 views
    टी20 वर्ल्ड कप 2028 का शेड्यूल साफ, भारत सहित 12 टीमों की एंट्री पक्की, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मेजबान

    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’