लाहौल-स्पीति जिला के ताबो और कुकुमसेरी में गुरूवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया

शिमला
हिमाचल प्रदेश में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। जनजातीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में जहां पारा माइनस में पहुंच गया है, वहीं मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने से दृश्यता पर असर पड़ा है। लाहौल-स्पीति जिला के ताबो और कुकुमसेरी में गुरूवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की रिपोर्ट के मुताबिक ताबो में न्यूनतम तापमान सबसे कम -1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी जिले के कुकुमसेरी में पहली बार पारा शून्य से नीचे -0.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। लाहौल-स्पीति में पारे के शून्य से नीचे पहुंचने से नदी-नालों और झरनों का पानी जमना शुरू हो गया है। उधर, मैदानी हिस्सों की बात करें तो पूर्वान्ह करीब 11 बजे तक कई स्थानों पर घना कोहरा छाने से लोग परेशान हो रहे हैं। बिलासपुर में आज सुबह कोहरे से बिजिविलिटी गिरकर 50 मीटर रह गई। इसी तरह सुंदरनगर में विजिलिविटी 200 मीटर रही।

11 नवंबर को बारिश-बर्फबारी का अनुमान
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी 10 नवंबर तक राज्य भर में मौसम साफ बना रहेगा। 11 नवंबर को मध्यवर्ती व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी होने के आसार हैं। 12 व 13 नवंबर को मौसम के फिर शूष्क रहने का अनुमान है।

शिमला और डल्हौजी सहित 10 शहरों का पारा गिरा
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान 10 शहरों के न्यूनतम तापमान में गुरूवार को गिरावट दर्ज की गई। हिल्स स्टेशन शिमला और डल्हौजी का पारा भी गिरा है। इसी तरह नाहन, बिलासपुर, चंबा, कुकुमसेरी, सियोबाग, बरठीं, पांवटा साहिब और सराहन के तापमान में गिरावट आई है।

शिमला में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री, सुंदरनगर में 11.1 डिग्री, भुंतर में 9.4 डिग्री, कल्पा में 6.5 डिग्री, धर्मशाला में 13.5 डिग्री, उना में 11.6 डिग्री, नाहन में 15.9 डिग्री, केलांग में 4.6 डिग्री, पालमपुर में 10.5 डिग्री, सोलन में 11.5 डिग्री, मनाली में 8.3 डिग्री, कांगड़ा में 13.2 डिग्री, मंडी में 14.7 डिग्री, बिलासपुर में 14.5 डिग्री, हमीरपुर में 13.2 डिग्री, चंबा में 11.7 डिग्री, डल्हौजी में 10.5 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 13.4 डिग्री, कुफरी में 9.9 डिग्री, नारकंडा में 8.4 डिग्री, भरमौर में 11.4 डिग्री, रिकांगपिओ में 8.9 डिग्री, सियोबाग में 6.7 डिग्री, धौलाकूआं में 15.9 डिग्री, बरठीं में 12.8 डिग्री, पांवटा साहिब में 18 डिग्री, सराहन में 13 डिग्री और मशोबरा में 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

admin

Related Posts

ट्रंप का बड़ा बयान, मिशन ईरान खत्म होने के बाद जंग पर लग सकता है ब्रेक

वाशिंगटन अमेरिका-ईरान युद्ध के 21वें दिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला 'एग्जिट प्लान' साझा किया है.  'ट्रुथ सोशल' पर जारी एक विस्तृत पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया…

तेल-गैस होर्मुज से 3-4 दिन में बंदरगाहों तक पहुंचेगा’, अमेरिकी अधिकारी का महत्वपूर्ण खुलासा

नई दिल्‍ली अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया के लिए संकट पैदा कर दिया है. इस बीच, अमेरिकी ऊर्जा सचिव क्रिस राइट ने शुक्रवार को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार