खींवसर उपचुनाव में भाजपा जीतेगी, राजस्थान-जोधपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मेघवाल

जोधपुर.

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बुधवार को जोधपुर पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा खींवसर के लिए रवाना हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बार हम खींवसर की सीट जीत रहे हैं।

उपचुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि खींवसर की सीट निश्चित रूप से हम जीतेंगे। इस बार खींवसर की परिस्थितियां काफी बदली हुई हैं, लोग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हैं। अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि हनुमान बेनीवाल कांग्रेस का ही समर्थन करते हैं। एमपी चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस का साथ दिया था। हमारा सीधा संघर्ष चौरासी और सलूंबर में है। एक-दो सीटों को छोड़ दें तो हमारा सीधा मुकाबला कांग्रेस से ही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपना संकल्प पत्र देखना चाहिए और हमारी भजनलाल सरकार का संकल्प पत्र भी देखना चाहिए। पिछले 10 महीनों में भजनलाल सरकार ने जो कार्य किया है, वह अभूतपूर्व है। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि हमारी सरकार कितना कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड में बदलाव होना चाहिए। वक्फ बोर्ड की संपत्ति को लेकर हाल ही में जो निर्णय हुए हैं, उन पर संसद में एक संशोधित बिल लाना चाहिए। यदि इसमें परिवर्तन होता है तो निश्चित रूप से मुस्लिम समाज को इसका लाभ मिलेगा। वहीं, जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि अब धारा 370 वापस आने की कोई संभावना नहीं है। उमर अब्दुल्ला को यह बात समझनी चाहिए कि यह अनावश्यक राजनीति है। जोधपुर में महिला के 6 टुकड़े कर दफनाने के मामले पर सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भजनलाल शर्मा एक संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं। उन्हें इस मामले की जानकारी है। जल्द ही न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

admin

Related Posts

छात्र बोले- रास्ते में रंग लगाया तो परीक्षा में आएगी दिक्कत, राजस्थान में 4 मार्च को 8वीं-12वीं का पेपर

जयपुर/नौगांवा. इस बार दो दिन के होली, धूलण्डी उत्सव ने न केवल आमजन को असमंजस में डाल रखा है, बल्कि हजारों छात्रों के लिए भी ये दोहरी चुनौती बन गया…

फोरलेन रोड का किया भूमि पूजन, सांवलिया सेठ की राह होगी और आसान

जयपुर. मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और मेवाड़–मालवा के हजारों श्रद्धालुओं के लिए आस्था के केंद्र श्री सांवलिया सेठ के दर्शन अब और भी आसान होंगे। रविवार को धीनवा स्थित खेल मैदान में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी के बयान ने मचाई हलचल

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी के बयान ने मचाई हलचल

संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 3 views
हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम