भगवान राम के दर्शन के लिए आस्था का जन सैलाब उमड़ा, दीपोत्सव के बाद 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं पहुंचे

अयोध्या
 भगवान राम की पावन नगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं का आगमन दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। भगवान राम के दर्शन के लिए आस्था का जन सैलाब उमड़ रहा है। अयोध्या में ऐतिहासिक दीपोत्सव के बाद से प्रतिदिन एक लाख से ज्याजा श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं और भगवान राम के सामने शीश नवाते हैं। मंदिर की गणना के अनुसार दिवाली के एक दिन बाद अन्नकूट से 5 नवंबर तक लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं ने भगवान राम के दर्शन पूजन किए।

अयोध्या के भव्य मंदिर में प्रभु राम के विराजमान होने के बाद पहली दिवाली धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। दिवाली के तीन दिन बाद भी भीड़ कम नहीं हुई। दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की वजह से पुलिसकर्मियों को भी कड़ा परिश्रम करना पड़ा और जन्मभूमि पथ पर थोड़ी-थोड़ी देर में उन्हें रोकना पड़ा रहा है।

राम मंदिर ट्रस्ट ने कहा- श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी

आंकड़ों के मुताबिक पिछले सप्ताह भर में लगभग 5 लाख से ज्यादा रामभक्तों ने प्रभु राम के दरबार में हाजिरी लगाई है। इसके अलावा 4 हजार से अधिक विशिष्ट जन भी राम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य गोपाल ने बताया कि अयोध्या में दीपोत्सव के बाद से लगातार श्रद्धालुओं में इजाफा हो रहा है। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है।

admin

Related Posts

आजमगढ़ शिया-सुन्नी दंगा केस अपडेट: 12 आरोपियों पर गिरे दोषी ठप्पे

आजमगढ़  यूपी के आजमगढ़ के मुबारकपुर कस्बे में 27 साल पूर्व शिया-सुन्नी दंगे के दौरान हुई युवक की हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद कोर्ट ने 12…

आज की आवश्यकता है कि अधिक से अधिक युवाओं को भविष्य उन्मुख तकनीकों में प्रशिक्षित किया जाएः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश इमर्जिंग टेक्नोलॉजी और नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीएम योगी ने स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप, डेटा सेंटर और रोजगार सृजन पर विस्तार से रखा पक्ष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार