एक आरोपी गिरफ्तार और दूसरा फरार, छत्तीसगढ़-जशपुर में लूट और हत्या की गुत्थी सुलझी

जशपुर.

जशपुर जिले के बटईकेला गांव में हुई लूट और हत्या की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। अब पुलिस ने मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने महज 16 घंटों के भीतर घटना को सुलझा लिया और दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी रवि उरांव अभी भी फरार है। यह घटना पांच नवंबर को हुई जब संचू कुमार गुप्ता अपने कियोस्क बैंक में लेन-देन कर रहे थे।

उसी दौरान रवि उरांव उर्फ रवि कुजूर और रातु राम, बिना नंबर की एक बजाज बाइक पर वहां पहुंचे। किराना दुकान से चॉकलेट और पानी खरीदने का बहाना बनाकर दोनों कियोस्क बैंक में घुस गए। अचानक, रवि ने देशी कट्टा निकालकर संचू को पैसे देने की धमकी दी। संचू के विरोध करने पर उसने कट्टे के बट से संचू के सिर पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। इस बीच संचू की दादी उर्मिला बाई बीच-बचाव करने आईं, तो रवि ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी जंगल की ओर भाग गए। अंजू यादव नामक महिला ने उन्हें रोकने की कोशिश की, परंतु वे अपनी बाइक छोड़कर भागने में सफल रहे। एसपी शशिमोहन सिंह ने अमर उजाला को बताया कि पुलिस की कार्यवाही में तकनीकी सहायता और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रातु राम को उसके घर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया और बताया कि रवि उरांव के साथ मिलकर जेल में ही लूट की योजना बनाई थी। दीपावली के पहले उन्होंने इलाके की रेकी भी की थी। मुख्य आरोपी रवि उरांव अभी फरार है और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। इस केस को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों के लिए आईजी सरगुजा रेंज अंकित गर्ग ने नगद इनाम की घोषणा की है।

admin

Related Posts

CM विष्णु देव साय की मौजूदगी में IT विभाग और STPI के बीच हुआ समझौता

रायपुर छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है। हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य…

‘बस्तर पंडुम’ बस्तर की बदली पहचान का सशक्त प्रतीक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

जनजातीय परंपराओं के संरक्षण के साथ बस्तर को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा