छोटे भाई ने बड़े को उतारा मौत के घाट, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में बंटवारे के पैसे मांगने पर विवाद

कबीरधाम.

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में फिर से हत्या का मामला सामने आया है। बंटवारे के पैसे मांगने के दौरान हुए विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम रग्घुपारा का है। जहां बोड़ला थाना प्रभारी टीआई राजेश चंड ने बताया कि इस मामले में प्रार्थी काशीराम मेरावी निवासी ग्राम रग्घुपारा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिपोर्ट में बताया कि उसके दो पुत्र, गोपाल मेरावी व भागबली मेरावी के बीच जमीन के मुआवजा के बंटवारे को लेकर लंबे समय से मतभेद था। गोपाल अपने छोटे भाई भागबली से बंटवारे के रुपए मांगने के लिए घर आया। इसी दौरान दोनों के बीच बहस हुई, जो हिंसक संघर्ष में बदल गया। आवेश में आकर भागबली ने पास में रखी लोहे की कुदाली से गोपाल के सिर पर प्राणघातक प्रहार किया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हत्या के बाद भागबली मेरावी मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गन्ने के खेत में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने गन्ने के खेत को चारों ओर से घेरकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने सतर्कता से उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर हमला करने की भी कोशिश की। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त कुदाली को जब्त कर लिया है।

admin

Related Posts

धान सहित 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसानों को मिलेगा लाभ

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा विपणन वर्ष 2026-27 हेतु 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि के निर्णय…

25 साल बाद ऐतिहासिक भर्ती: छत्तीसगढ़ के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में 21 पदों पर होगी नियुक्ति

छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर भर्ती लोक सेवा आयोग ने जारी किया अंतिम चयन परिणाम वित्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर