उत्तर कोरिया के 10 हजार सैनिक यूक्रेन की जंग में उतारा, इंटरनेट मिलने पर ले रहे एडल्ट फिल्में के मजे

मॉस्को

नॉर्थ कोरिया एक ऐसा देश है, जहां तानाशाही अपने चरम पर है और हर तरफ कड़ी पाबंदियां हैं. फ्रीडम ऑफ स्पीच, इंटरनेट का इस्तेमाल, यूट्यूब जैसे साधारण लगने वाले हक भी वहां सीमित हैं. अब जरा सोचिए, जब ऐसे माहौल में पले-बढ़े किसी शख्स को पहली बार इंटरनेट की आजादी मिले, तो वह क्या करेगा?

रूस में तैनात नॉर्थ कोरिया के सैनिकों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां उन्हें बिना किसी रोक-टोक इंटरनेट का इस्तेमाल करने का मौका मिला और इसका नतीजा खूब चर्चा में है.

नॉर्थ कोरिया के कुछ सैनिक, जो इस समय रूस में तैनात हैं, इंटरनेट पर एडल्ट कंटेंट देखने में काफी मशगूल हैं. एक पत्रकार के दावे के मुताबिक, ये सैनिक अपनी ड्यूटी के बाद इंटरनेट पर एडल्ट वीडियो देखकर अपनी थकान मिटा रहे हैं. नॉर्थ कोरिया में इंटरनेट का इस तरह खुला इस्तेमाल मुमकिन नहीं है, रूस में यह उन्हें पहली बार मिला है और इसका खूब फायदा उठा रहे हैं.

क्या है मामला?

फाइनेंशियल टाइम्स के विदेशी मामलों के पत्रकार गिडियन राचमैन ने X पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि एक भरोसेमंद स्रोत के मुताबिक, रूस में तैनात नॉर्थ कोरियाई सैनिकों को पहली बार बिना रोक-टोक इंटरनेट का इस्तेमाल करने का मौका मिला.  वे एडल्ट कंटेंट देख रहे हैं. इस पोस्ट को 57 लाख से ज्यादा बार देखा गया है. हालांकि, राचमैन ने अपने सोर्स का खुलासा नहीं किया. इस पर अमेरिकी आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल चार्ली डीट्ज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इस बारे में पुष्टि नहीं कर सकते कि उत्तर कोरियाई सैनिक रूस में इंटरनेट पर क्या देख रहे हैं.

'नॉर्थ कोरियाई सैनिकों में भी होता है टेस्टोस्टेरोन'

सोशल मीडिया पर इस स्थिति को लेकर लोगों ने मजाकिया कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा-अभाव में रहने वाले को जब अचानक आजादी मिलती है, तो यही होता है. वहीं, किसी और ने कहा-आखिरकार, नॉर्थ कोरियाई लोगों का भी टेस्टोस्टेरोन है, भले ही वे एक तानाशाह के साए में जी रहे हों. उन्हें भी अपनी जिंदगी जीने का हक मिलना चाहिए.
 

admin

Related Posts

राष्‍ट्रपति के भाषण पर PM ने नहीं दिया रिप्‍लाई, लोकसभा से पारित हुआ भाषण, 2004 के बाद पहली बार

 नई दिल्ली  लोकसभा के लिए गुरुवार 5 फरवरी 2026 का दिन अप्रत्‍याशित रहा. प्रधानमंत्री के जवाब के बिना ही राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण को लोकसभा से पारित कर दिया…

200 KMPH का बवंडर और 95 किलोमीटर रफ्तार का तूफान, मूसलधार बारिश से पुर्तगाल में 11 लोगों की मौत

लिस्बन पुर्तगाल में लगातार आ रहे तूफानों ने जनवरी के अंत से अब तक 11 लोगों की जान ले ली है। ताजा घटना में 64 साल के एक व्यक्ति की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

खिलाड़ियों का करियर दांव पर क्यों? बहिष्कार मुद्दे पर कपिल देव ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
खिलाड़ियों का करियर दांव पर क्यों? बहिष्कार मुद्दे पर कपिल देव ने पाकिस्तान को दिखाया आईना