बुधनी और विजयपुर उपचुनाव भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण, मोहन यादव सरकार की बड़ी परीक्षा

भोपाल
मध्य प्रदेश में बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों के उपचुनाव मोहन यादव सरकार के लिए बड़ी परीक्षा की तरह हैं। अमरवाड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव के बाद हो रहे इन दो सीटों के उपचुनाव की अलग-अलग चुनौतियां हैं। बुधनी में वर्ष 2003 से लगातार जीत रही भाजपा के सामने जीत का अंतर बरकरार रखने की चुनौती है। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बुधनी सीट पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे से रिक्त हो गई। वहीं, विजयपुर में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए रामनिवास रावत के इस्तीफे से उपचुनाव की स्थिति बनी। अब रामनिवास रावत भाजपा प्रत्याशी हैं और उन्हें विजयी बनाना भी महत्वपूर्ण है।

कांग्रेस की परंपरागत सीट
कांग्रेस ने रामनिवास रावत के विरुद्ध आदिवासी नेता मुकेश मल्होत्रा को प्रत्याशी बनाकर चुनाव को रोचक बना दिया है। दूसरी वजह यह है कि विजयपुर कांग्रेस की ही परंपरागत सीट रही है। यहां से रामनिवास रावत ही कांग्रेस के टिकट पर छह बार विधायक रहे हैं। इसी कारण कांग्रेस के दिग्गज नेता भी यहां जोर लगा रहे हैं।

रामनिवास रावत के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न
सीट निकालना रामनिवास रावत के लिए इस कारण भी प्रतिष्ठा का प्रश्न हैं क्योंकि वह विधानसभा का सदस्य निर्वाचित हुए बिना मंत्री बने हुए हैं। यहां भाजपा को जीत नहीं बल्कि वोटों के अंतर की चिंता है। इन दोनों विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए भाजपा संगठन और सरकार दोनों ने ही ताकत झोंक दी है।

कार्तिकेय संभाल रहे कमान
बुधनी से भले ही भाजपा ने रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया है लेकिन परंपरागत सीट पर जीत का अंतर बरकरार रखने की जिम्मेदारी तो शिवराज सिंह चौहान पर ही है। शिवराज सिंह इन दिनों झारखंड के चुनाव प्रभारी हैं। वे पूरा समय झारखंड को ही दे रहे हैं। बुधनी में उनके बेटे कार्तिकेय रमाकांत भार्गव के पक्ष में वोट मांग रहे हैं।

प्रतिष्ठा बचाने के लिए संगठन और सरकार जुटे
कांग्रेस ने यहां से अपने पुराने नेता राजकुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया है। राजकुमार पटेल इस सीट से 1993 में विधायक चुने गए थे। उनके जातिगत वोट भी यहां बड़ी संख्या में है इसलिए भाजपा के सामने जीत का पिछला रिकार्ड बरकरार रखने की चुनौती है। वहीं श्योपुर की विजयपुर सीट पर वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत की प्रतिष्ठा बचाने के लिए संगठन और सरकार जुट गए हैं।

दोनों सीटों पर मुख्यमंत्री का खास ध्यान
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने बुधनी में सैकड़ों करोड़ रुपये के कार्यों के शुभारंभ के साथ और नौ अक्टूबर को विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में वन समितियों का सम्मेलन कर चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी। दोनों सीटों पर उनका विशेष ध्यान है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भी दोनों सीटों पर कार्यकर्ताओं की बैठक से लेकर बूथ प्रबंधन तक जमावट कर ली है।

admin

Related Posts

इंदौर-बुधनी रेल लाइन पर काम तेज, MP में कनेक्टिविटी और विकास को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

भोपाल  इंदौर-बुधनी रेल परियोजना में मांगलिया रेलवे स्टेशन को बड़े जंक्शन के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां एक ओर यात्री सुविधाओं के विस्तार का काम तेज रफ्तार…

MP के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 236 ट्रेनों की गति बढ़ाने रेलवे ने तैयार किया नया सिस्टम

ग्वालियर भारतीय रेलवे ने अपनी पारंपरिक कछुआ चाल को अलविदा कहकर डिजिटल और हाईस्पीड युग में कदम रख दिया है। झांसी-हेतमपुर रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम (स्वचालित सिग्नल प्रणाली) के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक