बुलडोजर एक्शन पर योगी सरकार से कोर्ट ने मौखिक तौर पर टिप्पणी करते हुए राज्य सरकार से चार बिंदुओं पर जवाब मांगा

बहराइच
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में आज बहराइच के महाराजगंज के महसी में हुई हिंसा के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा चस्पा किए गए 23 घरों पर बुलडोजर एक्शन के नोटिस मामले में एक बार फिर 5 दिनों की मोहलत दी है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 11 नवंबर को होगी. इस मामले में सरकार ने अपनी तरफ से जवाब दाखिल कर दिया है जिसके बाद अब दूसरे पक्ष को अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया गया है.

इस मामले की सुनवाई के बारे में  बातचीत करते हुए अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट ने मौखिक तौर पर कई टिपण्णी की है. कोर्ट ने मौखिक तौर पर कहा कि जब आप किसी संरचना को ध्वस्त करने का प्रस्ताव रखते हैं, तो इसे चुनिंदा तरीके से नहीं किया जा सकता है. राज्य को कानून का पालन करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि हर कदम पर कानून का पालन किया जाए.
 
चार बिंदुओं पर मांगा जवाब
इसके साथ ही इस मामले में कोर्ट ने मौखिक तौर पर टिप्पणी करते हुए राज्य सरकार से चार बिंदुओं पर जवाब मांगा है. कोर्ट ने पूछा है कि क्या नोटिस जारी करने से पहले वहां कोई सर्वे किया गया था या नहीं? जिन्हें नोटिस जारी किया गया है वे लोग निर्मित परिसरों के स्वामी हैं या नहीं? जिसके द्वारा नोटिस जारी किया गया वह इसके लिए सक्षम अधिकारी है या नहीं? जो ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया गया है क्या पूरा निर्माण या कुछ हिस्सा अवैध है?इसके साथ ही कोर्ट ने याचिकाकर्ता को नोटिस के खिलाफ आपत्ति जारी करने का भी निर्देश दिया है..

इस मामले की सुनवाई जस्टिस एआर मसूदी और जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की खंडपीठ कर रही है . इस मामले में जनहित याचिका एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ़ सिविल राइट्स संस्था की तरफ से जनहित याचिका की गई थी जिसमें बहराइच के कथित अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ जारी ध्वस्तीकरण नोटिस को रद्द करने की मांग की गई थी .

 

  • admin

    Related Posts

    नकल माफिया पर STF का शिकंजा: SSC MTS परीक्षा घोटाले में दो गिरफ्तार

    मेरठ आज के समय में सरकारी नौकरी ज्यादातर युवाओं का सपना होता है. इसके लिए वह बहुत तैयारी भी करते हैं लेकिन कई बार कुछ लोगों के कारण परीक्षाएं रद्द…

    कृतज्ञता ज्ञापित करना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग: सीएम योगी

    नौकरी की गारंटी होगी प्रदेश के वानिकी विश्वविद्यालय की डिग्री: मुख्यमंत्री जंगल कौड़िया ब्लॉक में पुनर्निर्मित बीडीओ कार्यालय का सीएम योगी ने किया उद्घाटन कृतज्ञता ज्ञापित करना भारतीय संस्कृति का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    आईएसएल 2025-26: जमशेदपुर एफसी की 28 सदस्यीय टीम घोषित

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    आईएसएल 2025-26: जमशेदपुर एफसी की 28 सदस्यीय टीम घोषित

    शिक्षा क्षेत्र में नई पहल: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 4 वर्षीय BA-BEd कोर्स, प्रवेश परीक्षा फॉर्म उपलब्ध

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    शिक्षा क्षेत्र में नई पहल: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 4 वर्षीय BA-BEd कोर्स, प्रवेश परीक्षा फॉर्म उपलब्ध

    देश का नाम रोशन: प्रमोद भगत ने जीता पैरा बैडमिंटन का छठा विश्व खिताब

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    देश का नाम रोशन: प्रमोद भगत ने जीता पैरा बैडमिंटन का छठा विश्व खिताब

    भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

    जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

    वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार