एलएन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस इंडक्शन प्रोग्राम 2024 ‘ज्ञानारांभ’ का हुआ आयोजन

भोपाल
 कोलार रोड़ स्थिति एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के एलएन मेडिकल कॉलेज में बुधवार को एमबीबीएस इंडक्शन प्रोग्राम 2024 ‘ज्ञानारांभ’ का आयोजन किया गया। कॉलेज के सीनियर छात्रों द्वारा नवप्रवेशित छात्रों का गरमजोशी के साथ स्वागत किया गया। सीनियर्स द्वारा खास स्वागत करने पर उनकी खुशी और दो गुना बढ गई। कार्यक्रम में उत्साह एवं उमंग के साथ जूनियर व सीनियर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने गीत, संगीत व नृत्य की त्रिवेणी प्रवाहित की तो दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अथिति के रूप में शामिल हुए एलएनसीटी ग्रुप के फाउंडेशन जय नारायण चौकसे, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी की चांसलर पूनम चौकसे, एलएनसीटी ग्रुप के सेकेट्री डॉ. अनुपम चौकसे, यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर धर्मेन्द्र गुप्ता, यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ श्वेता अनुपम चौकसे, यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पूजा श्री चौकसे, यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. एन के थापक, एलएन मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. नलिनी मिश्रा, डॉ. सत्यपति, और यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ए.के. सोनी ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की।

बच्चों के डेवलपमेन्ट में माता पिता का इन्वॉलमेंट जरुरी : जय नारायण चौकसे
एलएनसीटी ग्रुप के फाउंडेशन जय नारायण चौकसे ने नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की और कहा, एलएन मेडिकल कॉलेज का यह 16वां वर्ष है। जीवन का सबसे अच्छा वर्ष 16 वर्ष को माना जाता है, आप सभी बहुत भाग्यशाली है जिन्होंने इस वर्ष यहां दाखिला लिया है। उन्होंने नवप्रवेशित छात्रों के अभिभावकों को एलएन मेडिकल कॉलेज और यहां के एजुकेशन सिस्टम के बारेमें विस्तार से बताया। साथ ही कहा की, जिस तरह वह आज उनके बच्चों के ‘ज्ञानारांभ’ कार्यक्रम में शामिल होने आए है उसी तरह महीने में एक बार जरूर उनसे मिलने आए और उनकी पढ़ाई के बारेमें जाने, ताकि आगे चल कर वें अच्छे डॉक्टर बन सके। उन्होंने कहा, बच्चों के डेवलपमेन्ट में माता पिता का इन्वॉलमेंट बहुत जरुरी होता है।

अब मेडिकल एजुकेशन योग्यता आधारित पाठ्यक्रम हो गया है : डॉ. नलिनी मिश्रा
नए छात्रों का स्वागत करते हुए एलएन मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. नलिनी मिश्रा ने कहा, एलएन मेडिकल कॉलेज मध्य भारत का सबसे प्रतिष्ठित कॉलेज है। उन्होंने छात्रों को बताया की अब मेडिकल एजुकेशन योग्यता आधारित पाठ्यक्रम हो गया है। आज से 45 साल पहले मेडिकल की पढ़ाई उतनी संरचित नहीं हुआ करती थी जितनी आज है। अब यह अधिक छात्र केंद्रित हो गई है। हमारी पूरी कोशिश रहेगी की आप की मेडिकल की पढ़ाई खत्म होने तक हम आप को एक कॉम्पिटेन्ट मेडिकल ग्रेजवेट बना सके। उन्होंने छात्रों को बताया की एक अच्छा डॉक्टर बनने के लिए आप को जीवन भर सीखना पड़ेगा। साथ ही यह भी बताया की आने वाले समय में किस तरह एक मरीज और उनके परिजनों के साथ व्यवहार रखना है।

छात्रों में मेहनत करने का मोटिवेशन होना बहुत जरुरी : एन के थापक
यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर  डॉ एनके थापक ने कहा, हमारा संस्थान सिर्फ एक संस्थान ही नहीं है बल्कि एक जीती जागती संस्कृति है। हम आप को आप के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का यहां एक प्लेटफार्म प्रदान करते है। उन्होंने कहा छात्रों में मेहनत करने का मोटिवेशन होना बहुत जरुरी है। बदलाव के लिए तैयार रहें, और हमेशा कुछ अलग करने की कोशिश करते रहें। एलएन सीटी से जुडा हर बच्चा न केवल मनुष्यता के गुण सीखता है बल्कि यहां की संस्कृति को आत्मसाह करने की कोशिश भी करता है। उन्होंने कहा कोई भी संस्थान तभी महान बनता है जब वहां रोज़ प्रेरणा देने वाली संस्कृति होती है, ऐसी ही संस्कृति एलएनसीटी ग्रुप आप को हर रोज़ प्रदान करता है। अपने माता पिता का सपना पूरा करने लिए पूरी जान लगा दें।

admin

Related Posts

आयात शुल्क शून्य किया गया 40 केमिकल-पॉलिमर पर, 2 अप्रैल से 30 जून तक लागू, उद्योगों को राहत

इंदौर  वित्त मंत्रालय (राजस्व विभाग) ने 1 अप्रैल 2026 को गजट ऑफ इंडिया में दो असाधारण अधिसूचनाएं जारी कर पेट्रोकेमिकल उद्योग को बड़ी राहत दी है। अधिसूचना के तहत 40…

भारतीय ज्ञान परंपरा और माडर्न स्पेस टेक्नोलॉजी के समन्वय पर होगा वैश्विक मंथन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 3 अप्रैल को उज्जैन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का तारामंडल परिसर में शुभारंभ करेंगे। साथ ही उज्जैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 4 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI