थामा मेरे करियर का सबसे खास प्रोजेक्ट: आयुष्मान खुराना

मुंबई,

 बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि फिल्म थामा उनके करियर का सबसे खास प्रोजेक्ट है। मैडॉक फिल्म्स ने हाल ही में अपनी ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की नई फिल्म थामा की घोषणा की है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, परेश रावल और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फिल्म थामा दिवाली 2025 पर रिलीज़ होगी और यह फिल्म निर्माता दिनेश विजन के साथ आयुष्मान की बाला के बाद दूसरी फिल्म है। बाला ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

आयुष्मान ने कहा, "मुझे खुशी है कि दिनेश विजन को लगता है कि यह मेरे लिए उनके ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में शामिल होने का सही समय है। स्त्री 2 के बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ी फिल्म बनने के बाद मैं इस यूनिवर्स का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहा हूँ। मुझे यकीन है कि यह एक ऐसा सिनेमाई अनुभव होगा जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे।दिनेश ने इस यूनिवर्स को जिस तरह से बनाया है, वह काबिले तारीफ है। एक दोस्त, सहयोगी और उनके काम का प्रशंसक होने के नाते मैं देख सकता हूँ कि उनके भव्य विस्तार के विचारों के साथ यह यूनिवर्स और भी ताकतवर बनेगा।"

बाला के बाद फिर से दिनेश विजन के साथ काम करने पर आयुष्मान ने कहा, "दिनेश और मेरे बीच एक जैसी दृष्टि है। हमारी फिल्म बाला को दर्शकों ने एक नए दृष्टिकोण के लिए सराहा था। थामा हमारी दूसरी फिल्म है, जो इतनी नई है कि लोग इसे देख चौंक जाएंगे। यह एक ऐसा प्रोजेक्ट है जो भारत में पहले किसी ने नहीं देखा। दिनेश, निर्देशक आदित्य सरपोतदार और लेखक निरेन भट्ट जैसे साथी क्रिएटिव के साथ काम करने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं।

थामा को अपने करियर की सबसे खास फिल्म बताते हुए आयुष्मान ने कहा, "यह हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पहली लव स्टोरी है, और यह अपने आप में रोमांचक है। इसकी ‘ब्लडी’ लव स्टोरी का वादा आज के दर्शकों के लिए बिल्कुल नया और रोमांचक है। अपने करियर में मैंने हमेशा ऐसे ही अनोखे प्रोजेक्ट्स की तलाश की है और मुझे खुशी है कि महान निर्देशक और फिल्म निर्माता मुझे इस तरह की फिल्में बनाने का मौका देते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक इसे दिल से पसंद करेंगे।

 

  • admin

    Related Posts

    एक्ट्रेस आमना ने बयां किया डरावना अनुभव, बोलीं- उस घटना ने अंदर तक तोड़ दिया था

    मुंबई  शोबिज की दुनिया हो या आम जिंदगी- लड़कियों को अक्सर गंदी नजरों और मनचलों का सामना करना पड़ा है. टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ भी यंग ऐज में इस तरह…

    28 दिन बाद भी ‘राजा शिवाजी’ का जलवा कायम, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने फिर मचाया बवाल

    मुंबई  मराठी ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' की सफलता का सिलसिला जारी है. रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

    WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

    वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ