जोश इंगलिस पाकिस्तान के खिलाफ सफेद गेंद के मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे

एडिलेड
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस तीसरे वनडे और टी20 सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ टीम की कप्तानी करेंगे। नियमित कप्तान पैट कमिंस के साथ मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ इस अंतिम 50-ओवर मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि वे आने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। कमिंस टेस्ट की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करेंगे, और टी20 के नियमित कप्तान मिशेल मार्श पितृत्व अवकाश पर हैं। पहली बार इंग्लिस वनडे और टी20 दोनों प्रारूपों में कप्तानी करेंगे।

चयनकर्ता प्रमुख जॉर्ज बेली ने कहा, “जोश वनडे और टी20 टीम के अहम सदस्य हैं और मैदान पर और मैदान के बाहर एक सम्मानित खिलाड़ी हैं। उन्होंने पहले ऑस्ट्रेलिया ए की कप्तानी की है और इस भूमिका में वह मजबूत रणनीतिक समझ और सकारात्मक दृष्टिकोण लाएंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि जोश को कप्तानी में मैट शॉर्ट और एडम जम्पा का भी समर्थन मिलेगा, साथ ही सीनियर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस भी उनकी मदद करेंगे। तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन और ज़ेवियर बार्टलेट को वनडे टीम में शामिल किया गया है, साथ ही विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस फिलिप भी टीम का हिस्सा होंगे। तेज गेंदबाज लांस मॉरिस, जो हेजलवुड की अनुपस्थिति में मेलबर्न में टीम में शामिल हुए थे, टीम के साथ बने रहेंगे।

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला एमसीजी में दो विकेट से जीत लिया है। अब सीरीज के बाकी दो मैच 8 नवंबर को एडिलेड और 10 नवंबर को पर्थ में खेले जाएंगे।

वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया का ध्यान टी20 क्रिकेट पर होगा, जिसमें टेस्ट के नियमित खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेंगे, ताकि वे 22 नवंबर से पर्थ में भारत के खिलाफ चुनौतीपूर्ण टेस्ट सीरीज की तैयारी कर सकें। तीन मैचों की टी20 सीरीज 14 से 18 नवंबर तक ब्रिस्बेन, सिडनी और होबार्ट में खेली जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम: पैट कमिंस (कप्तान – पहले दो मैच), जोश इंग्लिस, (कप्तान – तीसरा मैच), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट (केवल तीसरा मैच), कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, एरोन हार्डी, जोश हेज़लवुड (दूसरा मैच केवल), स्पेंसर जॉनसन (केवल तीसरा मैच), मार्नस लाबुशेन (केवल पहले दो मैच), ग्लेन मैक्सवेल, लांस मॉरिस, जोश फिलिप (केवल तीसरा मैच), मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ (केवल पहले दो मैच), मिशेल स्टार्क (केवल पहले दो मैच), मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा

ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम: जोश इंगलिस (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा

 

  • admin

    Related Posts

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी