क्षेत्र के कई बंद पड़े शो-पीस कोरिया नीर को पुन: चालू करें-विकास पाण्डेय

क्षेत्र के कई बंद पड़े शो-पीस कोरिया नीर को पुन: चालू करें-विकास पाण्डेय

"शुध्द पानी पिलाने के नाम पर अधिकांश कोरिया नीर महज शो-पीस बनी हुई हैं"

मनेंद्रगढ़/एमसीबी

आम आदमी पार्टी जिला सचिव विकास पांडेय ने बताया की आज नगर पालिका मनेंद्रगढ़, नगर पंचायत खोंगापानी, नगर पंचायत झगराखांड व नगर पंचायत लेदरी के बंद कोरिया नीर को पुनः शुरू करने के लिए कलेक्टर महोदय को आवेदन दिया गया है।

विकास पांडेय ने आगे कहा कि, शासन द्वारा क्षेत्र के लोगों को पीने के साफ व स्वक्ष पानी की व्यस्था मुहैया कराने के लिए "कोरिया नीर" की शुरुआत की गयी थी। जिसमें सरकारी मद् के द्वारा प्रमुख जगहों को चिंहित करके साफ और शुद्ध पानी देने वाली मशीन लगायी गयी। मगर दुर्भाग्य से आज आधे से ज्यादा कोरिया नीर बंद पड़े हैं और लोगों को शुद्ध पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। विकास पांडेय ने बताया कि, जो पानी पीएचई विभाग द्वारा घरों तक पहुंचाया जा रहा है, उसकी भी गुणवत्ता इतनी अच्छी नहीं है की उसे सीधा पीने के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। मनेंद्रगढ़ जैसे छोटे शहर में लगातार कैंसर के मरीज बढ़ रहें हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि इस क्षेत्र का पानी सीधे पीने लायक तो बिल्कुल भी नहीं है। पानी की सफ़ाई के नाम पर जो एलम इस्तेमाल किया जाता है। उसकी भी आधे से ज्यादा राशि कमीशन खोरी में चली जा रही है।

 नगर पालिका मनेंद्रगढ़ समेत सभी नगर पंचायत के किसी भी दल के, किसी भी राजनैतिक प्रतिनिधि को इस क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ की कोई चिंता नहीं है, जो की दुर्भाग्यपूर्ण है। विकास पांडेय ने कहा कि, यह मामला सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा है। हमने ज्ञापन के द्वारा कलेक्टर महोदय से निवेदन किया है की नगर पालिका मनेंद्रगढ़, नगर पंचायत खोंगापानी, नगर पंचायत झगराखांड व नगर पंचायत लेदरी के सभी बंद "कोरिया नीर" को पुनः शुरू करवाया जाये।

आम आदमी पार्टी लोगों से जुड़े मुद्दों पर लड़ाई लड़ने में हमेशा प्रथम पंक्ति में रही है चाहे वह स्वास्थ्य विभाग का मामला हो या फिर नगर पंचायत झगराखांड में 4 महीने से बंद पानी के सप्लाई को शुरू कराने का। जनहित से जुड़े मुद्दों के लिए आगे भी पार्टी सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी।

  • admin

    Related Posts

    CM साय की आज उच्चस्तरीय बैठक, पश्चिम एशिया संकट के संदर्भ में वस्तु आपूर्ति और कानून-व्यवस्था पर रहेगा ध्यान

    CM साय आज लेंगे उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक: पश्चिम एशिया की स्थिति के मद्देनज़र आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 28 मार्च को…

    मरीजों व परिजनों के लिए आवास सुविधा का हुआ विस्तार

    रायपुर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री  देवांगन ने कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित रैन बसेरा का किया लोकार्पण वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 0 views
    किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 2 views
    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत