भारतीय ओलंपिक संघ ने औपचारिक रुप से एक लेटर ऑफ इंटेंट इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी को भेजा

नई दिल्ली
 ओलंपिक और पैरा ओलंपिक खेलों की मेजबानी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए भारत सरकार ने एक कदम आगे बढ़ा दिया है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारतीय ओलंपिक संघ ने 1 अक्टूबर 2024 को औपचारिक रुप से एक लेटर ऑफ इंटेंट इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी को भेज दिया है. सूत्रों ने बताया है कि ये लेटर ऑफ इंटेंट इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की फ्यूचर होस्ट कमीशन को भेजा गया है. इस खत में लिखा है कि भारत 2036 में ओलंपिक खेल और पैरालिंपिक खेलों का आयोजन करना चाहता है.

2014 में पीएम पद संभालने के बाद से ही नरेन्द्र मोदी हमेशा इस बात के संकेत देते रहे कि वो भारत में ओंलंपिक खेलों का आयोजन करना चाहते हैं. 78वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से ही पीएम मोदी ने कहा था कि हर भारतीय का सपना है कि 2036 में भारत में ओलंपिक खेलों का आयोजन हो और हम लोग उस दिशा में प्रयास भी कर रहे हैं. 2023 में न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हे पीएम मोदी ने कहा था कि थोडे दिन पहले ही पेरिस में ओलंपिक खेलों का आयोजन हुआ था और अब आप जल्दी ही भारत मे भी ओलंपिक खेल होते हुए देखेंगे. हम 2036 में ओलंपिक के आयोजन के लिए हर संभव प्रयास करने मे जुट गए हैं.

सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों का मानना है कि ओलंपिक का आयोजन एक बहुत बड़ा मौका होगा जिससे भारत का बहुत फायदा होगा. इससे आर्थिक क्षेत्र में प्रगति को नई दिशा मिलेगी, रोजगार बढ़ेगा, समाज की तरक्की भी होगी और युवाओं के सशक्तिकरण को नया आयाम मिलेगा।

admin

Related Posts

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

लखनऊ आईपीएल 2026 के लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल के बीच बुधवार को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में होने वाले मैच को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने रूट डायवर्जन…

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

न्यू चंडीगढ़ आईपीएल 2026 के चौथे मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) का सामना गुजरात टाइटन्स (जीटी) से मंगलवार, 31 मार्च को महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लनपुर में होगा।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया