कमेन्डेशन डिस्क एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित होंगे वनकर्मी, वन भवन में आज होगा अलंकरण समारोह

भोपाल
मध्यप्रदेश के वनकर्मियों को स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख द्वारा वन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मध्यप्रदेश “कमेन्डेशन डिस्क’’ एवं “प्रशस्ति-पत्र’’ देकर सम्मानित किया जायेगा। अलंकरण समारोह 6 नवम्बर को वन भवन (वन मुख्यालय) तुलसी नगर, भोपाल में दोपहर 12 बजे होगा। समारोह में 46 अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जायेगा।

पुरस्कृत होने वाले वनकर्मियों में बालाघाट जिले के बालाघाट उत्तर उत्पादन के उप वन क्षेत्रपाल श्री राजेश कुमार पाण्डे, बैतूल जिले के पश्चिम बैतूल के वन-रक्षक श्री फूलदेव यादव, उत्तर बैतूल की कार्यवाहक वनपाल श्रीमती प्रेमवती पन्द्राम, बैतूल दक्षिण के वनपाल श्री रमेश कुमार महस्की, छतरपुर जिले के उत्तर पन्ना के उप वन क्षेत्रपाल श्री मनोज सिंह बघेल, वन-रक्षक श्री मुरलीधर अहिरवार, वन-रक्षक श्री अमान सिंह, वन-रक्षक क्रीड़ा क्षेत्र कु. निधि बिदुआ, जिला छिंदवाड़ा के उत्पादन की वन क्षेत्रपाल श्रीमती अनामिका कनोजिया, पश्चिम वृत्त से वन-रक्षक श्री सौरभ सिंह चौहान, ग्वालियर जिले के प्रभारी सहायक वन संरक्षक राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य भिण्ड श्री भूरा गायकवाड़, नर्मदापुरम् के उत्पादन हरदा के वन-रक्षक श्री अमित राय, वन-रक्षक श्री अशोक लखोरे, नर्मदापुरम् के वन-रक्षक श्री उपदेश उइके, इंदौर जिले के वन मण्डल धार प्रभारी उप वन क्षेत्रपाल श्री भुवान सिंह मण्डलोई, जबलपुर जिले के टाइगर रिजर्व कान्हा के वन क्षेत्रपाल श्री जितेन्द्र अवासे, उप वन क्षेत्रपाल श्री कुँवर सिंह तेकाम, वन-रक्षक श्री रमेश रहांगडाले, वन-रक्षक श्री हज्जीलाल बैगा, उत्पादन वन मण्डल डिण्डोरी के वन-रक्षक श्री गणेश प्रसाद दुबे, रीवा जिले के मुकुंदपुर जू के वन-रक्षक श्री विजय कुमार साकेत, वन मण्डल रीवा के वन क्षेत्रपाल श्री राजकुमार यादव, सागर जिले के उत्तर वन क्षेत्र के कार्यवाहक वनपाल श्री अनिल दोहरे, सिवनी जिले के दक्षिण सिवनी के कार्यवाहक उप वन क्षेत्रपाल श्री कृष्ण कुमार चौरसिया, पेंच टाइगर के वन-रक्षक श्री कपिल कुमार पटेल, वनपाल श्री सीताराम उइके, वनपाल श्री तेजलाल उइके, वन-रक्षक श्री महेन्द्र भारतीय, शहडोल जिले के वन मण्डल अनूपपुर के वन-रक्षक श्री कुंदन कुमार शर्मा, दक्षिण वन मण्डल शहडोल के वन-रक्षक श्री सूरज बैगा, वन-रक्षक (डॉग हेंडलर) श्री रामकमल पयासी, वन-रक्षक (सहायक डॉग हेंडलर) श्री राजकुमार त्रिपाठी, सामान्य वन मण्डल उमरिया के कार्यवाहक वनपाल (क्रीड़ा क्षेत्र) श्री रामकुमार बैगा, शिवपुरी जिले के वन मण्डल शिवपुरी के वन क्षेत्रपाल श्री राजेश निनामा, वन-रक्षक श्री उपेन्द्र यादव, माधव राष्ट्रीय उद्यान के वन-रक्षक श्री अनिल शर्मा, उज्जैन जिले के सामान्य वन मण्डल रतलाम के वन-रक्षक श्री रोहित चौहान, खण्डवा जिले के सामान्य वन मण्डल खरगौन के वन-रक्षक श्री कैलाश मोरे, भोपाल जिले के सामान्य वन मण्‍डल विदिशा के वन क्षेत्रपाल श्री देवेश गौतम, सामान्य वन मण्डल रायसेन के कार्यवाहक उप वन क्षेत्रपाल श्री सजन सिंह मीणा, सामान्य वन मण्डल भोपाल के वनपाल श्री राजकुमार चौधरी, सामान्य वन मण्डल रायसेन की कार्यवाहक वनपाल कु. मुक्ता विश्वकर्मा, स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स इकाई जबलपुर के वनपाल श्री विपिन लकड़ा, वन-रक्षक श्री कैलाश चरार, राज्य स्तरीय उड़न दस्ता भोपाल के कार्यवाहक वनपाल (क्रीड़ा क्षेत्र) श्री मुकेश बघेल और वन-रक्षक (क्रीड़ा क्षेत्र) श्री शैलेश कुमार वर्मा शामिल हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    सलकनपुर मेले में गैस संकट, घरेलू सिलेंडर पर बैन और कमर्शियल गैस की भारी कमी

    सलकनपुर  जिले के सलकनपुर स्थित प्रसिद्ध विजयासन देवी मंदिर में आगामी चैत्र नवरात्रि मेले को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सख्त निर्देश जारी…

    अधिकारियों के लिए चेतावनी, देर से आने-जल्दी जाने पर सख्त कार्रवाई, सीएम ने दिए निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज वल्लभ भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विशेष छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पाकिस्तानी स्पिनर को लेकर बवाल, काव्या मारन ट्रोल; सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट सस्पेंड

    • By admin
    • March 13, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तानी स्पिनर को लेकर बवाल, काव्या मारन ट्रोल; सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट सस्पेंड

    विश्व कप खत्म, अब नई चुनौती: अगले 12 महीनों में इतने मैच खेलेगी भारतीय टीम

    • By admin
    • March 13, 2026
    • 2 views
    विश्व कप खत्म, अब नई चुनौती: अगले 12 महीनों में इतने मैच खेलेगी भारतीय टीम

    “T20 टीम से ड्रॉप होने के बाद BCCI का तोहफा, क्रिकेटर को मिलेगा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ का भी सम्मान”

    • By admin
    • March 13, 2026
    • 3 views
    “T20 टीम से ड्रॉप होने के बाद BCCI का तोहफा, क्रिकेटर को मिलेगा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ का भी सम्मान”

    ‘बुमराह को किसी भी टीम में रख दो, ट्रॉफी पक्की’ – मेसी-रोनाल्डो से तुलना कर वॉन ने की बड़ी तारीफ

    • By admin
    • March 12, 2026
    • 1 views
    ‘बुमराह को किसी भी टीम में रख दो, ट्रॉफी पक्की’ – मेसी-रोनाल्डो से तुलना कर वॉन ने की बड़ी तारीफ

    IPL 2017 की धमाकेदार शुरुआत: युवराज सिंह की पारी से SRH ने RCB को हराया

    • By admin
    • March 12, 2026
    • 2 views
    IPL 2017 की धमाकेदार शुरुआत: युवराज सिंह की पारी से SRH ने RCB को हराया

    क्रिकेट में करप्शन पर कड़ा प्रहार: ICC ने जेवन सियरल्स व दो अधिकारियों को किया सस्पेंड

    • By admin
    • March 12, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट में करप्शन पर कड़ा प्रहार: ICC ने जेवन सियरल्स व दो अधिकारियों को किया सस्पेंड