खरगे ने कहा कि वह भाजपा और कांग्रेस की गारंटियों पर बहस की चुनौती देते हैं, पीएम मोदी को बेंगलुरु आने को कहा

हजारीबाग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमने-सामने होकर बहस की चुनौती दे डाली है। झारखंड के हजारीबाग में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि वह भाजपा और कांग्रेस की गारंटियों पर बहस की चुनौती देते हैं। उन्होंने पीएम मोदी को बेंगलुरु आने को कहा। खरगे ने कहा कि वह वहां आएं और देखें कि गारंटियों को पूरा किया गया है। 'जितना बजट उतनी ही गारंटी' को लेकर खरगे के बयान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी कांग्रेस को निशाने पर ले रहे हैं। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सबसे पहले कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता वाली स्कीम लागू की जिसकी नकल भाजपा सरकारों ने की है। खरगे ने कहा, 'उनके पास कोई ओरिजनल स्कीम नहीं है। कर्नाटक में हम भाग्यलक्ष्मी योजना लाए और महिलाओं को 2 हजार रुपए दिया। इसकी नकल मोदी जी हर जगह कर रहे हैं।'

खरने ने कहा कि उन्होंने बेंगलुरु में कुछ बातें कहीं जिसका जिक्र मोदी जी ने कुछ जगहों पर किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए कहा, 'अगर उनको हमारी गारंटी पर भरोसा नहीं, मैं उनको चैलेंज करता हूं वो बेंगलुरु आएं मैं बताऊंगा कि हमने जो 5 गारंटी दी थी उसमें से कितने लागू किया, कितने लोगों तक पहुंचाया, कितना खर्च किया। जो हिसाब आपके सामने रखा हूं पूरा डिटेल वहां रखूंगा। बहस ऐसे टेबल पर हो, वो इधर और मैं उधर, नहीं तो मैं ऊधर और वो इधर। बहस करूंगा किसकी सरकार ने अच्छा का किया, किसकी सरकार ने गारंटी पहुंचाई है।'

खरगे ने पीएम मोदी पर शायरना अंदाज में भी हमला किया और कहा,'तुम्हारे वादों का कद भी तुम्हारे जैसा है, कभी भी नापकर देखो कम निकलता है।' झारखंड में बांग्लेदशी घुसपैठ को लेकर पीएम मोदी के आरोपों का जवाब देते हुए खरगे ने कहा कि यदि ऐसा हो रहा है तो क्या वह गद्दी पर सो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि वह घुसपैठ नहीं रोक सकते हैं तो गद्दी छोड़ दें। कांग्रेस चलाकर दिखाएगी।

admin

Related Posts

कांग्रेस ने अजित पवार के सम्मान में उम्मीदवारी वापस ली, सुनेत्रा पवार की जीत अब निर्विरोध

मुंबई  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी बारामती विधानसभा सीट से उपचुनाव नहीं लड़ेगी, जहां से उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा…

‘चुन-चुनकर हिसाब लिया जाएगा’, PM मोदी ने ममता बनर्जी पर बोला बड़ा हमला, बंगाल में बनेगी डबल इंजन सरकार

आसनसोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (गुरुवार) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए राज्य में एक ही दिन में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

सांस रोक देने वाले मुकाबले में हारी कोलकाता: मुकुल चौधरी ने आखिरी गेंद पर दिलाई लखनऊ को जीत, केकेआर नौवें स्थान पर खिसकी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
सांस रोक देने वाले मुकाबले में हारी कोलकाता: मुकुल चौधरी ने आखिरी गेंद पर दिलाई लखनऊ को जीत, केकेआर नौवें स्थान पर खिसकी

रोमांच की पराकाष्ठा! मुकुल चौधरी के ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ और छक्कों की झड़ी ने LSG को दिलाई ऐतिहासिक जीत।

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
रोमांच की पराकाष्ठा! मुकुल चौधरी के ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ और छक्कों की झड़ी ने LSG को दिलाई ऐतिहासिक जीत।

विराट कोहली vs राजस्थान रॉयल्स: 896 रन और एक यादगार शतक, क्या शुक्रवार को फिर चलेगा ‘किंग’ का बल्ला?

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 2 views
विराट कोहली vs राजस्थान रॉयल्स: 896 रन और एक यादगार शतक, क्या शुक्रवार को फिर चलेगा ‘किंग’ का बल्ला?

BCB का ऐतिहासिक फैसला, अब घरेलू क्रिकेटरों को मिलेगी 65 हजार तक सैलरी और मैच फीस में भी बंपर बढ़ोत्तरी

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 3 views
BCB का ऐतिहासिक फैसला, अब घरेलू क्रिकेटरों को मिलेगी 65 हजार तक सैलरी और मैच फीस में भी बंपर बढ़ोत्तरी

ऑगस्टा नेशनल की दिलचस्प बातें, क्यों विजेताओं के लिए खास है सफेद जंपसूट और मर्सिडीज कार की यह परंपरा

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 1 views
ऑगस्टा नेशनल की दिलचस्प बातें, क्यों विजेताओं के लिए खास है सफेद जंपसूट और मर्सिडीज कार की यह परंपरा