इंदौर में पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस, ‘अपराध करना पाप है पुलिस हमारी बाप है’

 इंदौर

इंदौर में धक्का लगने पर सनसनीखेज घटना हो गयी. नाबालिग ने साथियों के साथ मिलकर युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. चाकू के हमले में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. वारदात एमजी रोड थाना क्षेत्र स्थित अलका टॉकीज के सामने की है. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद बदमाशों का सड़कों पर जुलूस निकाला गया.

एमजी रोड थाना प्रभारी विजय सिसोदिया ने बताया कि घटना रविवार रात की है. नाबालिग अलका टॉकीज के सामने खड़ा था. फरियादी सोहेल अली भी सूरज कश्यप के साथ चाय पीने आया था. चाय पीने के दौरान सूरज कश्यप से धक्का लगने की बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया. नाबालिग ने मौके पर साथियों को बुला लिया. दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी. नाबालिग ने साथियों के साथ मिलकर सूरज कश्यप के पेट में चाकू मार दिया.

धक्का लगने पर चाकूबाजी की घटना

चाकू से सूरज कश्यप के पेट में गंभीर चोट आयी है. घायल अवस्था में सोहेल अली के दोस्त को अस्पताल भेजा गया. सोहेल अली ने चाकूबाजी की घटना खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. नाबालिग समेत राजू ठाकुर, रोशन मुनावत, यश, गोयल, विशाल पाल और अतुल मिश्रा पर चाकूबाजी, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बदमाशों का निकाला जुलूस

घटना के दूसरे दिन  (सोमवार) पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों का जुलूस निकाला. पुलिस पैदल बदमाशों को मौका ए वारदात पर ले गयी. रास्ते में आरोपी जोर- जोर से चिल्लाते दिखे, "अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है." पुलिस की सार्वजनिक कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है. बदमाशों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई देख लोगों ने राहत की सांस ली है.

admin

Related Posts

मंडीदीप में LPG एजेंसी पर छापा, 200 सिलेंडर जब्त; जबलपुर में पुलिस ने हॉकर के घर से गैस सिलेंडर और बुक्स की बरामदगी की

मंडीदीप  मंडीदीप क्षेत्र में एक एलपीजी एजेंसी द्वारा अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन करने पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जांच के दौरान बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर नियमों के…

लेफ्टिनेंट कर्नल की याचिका पर सुनवाई: कोर्ट ने एफआईआर रद्द करते हुए कहा, आपसी सहमति को रेप नहीं माना जा सकता

जबलपुर  वो युवती जो कि पहले तो लव रिलेशन में रहती है,आपसी सहमति से संबंध बनाती है, और फिर बाद में रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में एफआईआर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 1 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान