शिवसेना नेता के घर पर पेट्रोल बम फेंकने वाले 4 आरोपितों को 72 घंटे के अंदर पंजाब पुलिस ने दबोचा

लुधियाना
शिव सेना (हिंद) के एक नेता के आवास पर पेट्रोल बम हमले में कथित संलिप्तता के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दो नवंबर को शिव सेना (हिंद) नेता हरकीरत सिंह खुराना के आवास पर पेट्रोल बम फेंका गया था। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था।

एक आरोपी अभी भी फरार
मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए लुधियाना के पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक मनीष को बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के विदेश स्थित कट्टर आतंकवादी हरजीत सिंह उर्फ ​​लाडी से निर्देश मिल रहे थे। बाकी तीन आरोपियों की पहचान रविंदरपाल सिंह, अमित और जसविंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी लवप्रीत सिंह फरार है।

पंजाब में शांतिपूर्ण माहौल को करना चाहते थे खराब
चहल ने कहा कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी 16 अक्टूबर को शिव सेना (हिंद) नेता योगेश बख्शी के आवास पर पेट्रोल बम फेंकने में भी शामिल थे। कमिश्नर के मुताबिक इन घटनाओं के पीछे का मकसद पंजाब में शांतिपूर्ण माहौल को खराब करना था। आरोपियों ने बख्शी और खुराना को निशाना बनाना चुना क्योंकि वे दोनों आतंकवाद के खिलाफ बहुत मुखर हैं। पुलिस ने कहा कि उन्होंने अपराध में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

admin

Related Posts

बांग्लादेश प्रधानमंत्री चुनाव से पहले सर्वे का खुलासा: भारत विरोधी जमात की हालत और भविष्य

ढाका  बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले माहौल काफी गर्म हैं। इस बार बांग्लादेश में भारत विरोधी ताकतें भी चुनाव में पूरा जोर लगा रही हैं। वहीं अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख…

बड़ी डील: US ने बांग्लादेश से किया समझौता, ट्रंप ने घटाए टैरिफ और यूनुस को किया सलाम

ढाका  भारत के बाद अमेरिका ने बांग्लादेश से भी डील कर ली है। खबर है कि अमेरिका सरकार ने बांग्लादेश पर लगाए टैरिफ को कम किया है। साथ ही कुछ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा