दिग्विजय चौटाला बोले – ‘खुद को बताते हैं किसान हितैषी पर खाद तक नहीं करा पा रहे उपलब्ध’

सिरसा
जननायक जनता पार्टी के प्रदेश के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने प्रदेशभर में जारी डीएपी की किल्लत पर चिंता जाहिर की है। दिग्विजय सिंह चौटाला ने डीएपी को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है।

क्या बोले दिग्विजय सिंह चौटाला?
जारी बयान में दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर जहां स्वयं को किसान हितैषी होने की बात कहती है। वहीं, किसानों के बिजाई के सीजन में डीएपी भी उन्हें उपलब्ध नहीं करवा रही, जिससे उसका वास्तविक चेहरा जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि यदि इस समय किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध न करवाई तो उसका व्यापक प्रभाव सरसों-गेहूं के उत्पादन भी पड़ेगा।

सीएम सैनी से किया यह आग्रह

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता न होना सीधे तौर पर शासकीय व प्रशासकीय उदासीनता को दर्शाता है। यदि बिजाई के सीजन से पूर्व ही इस पर ध्यान दिया गया होता तो आज किसानों को कतार में लगकर डीएपी का इंतजार न करना पड़ता। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे किसानों की स्थिति को देखते हुए अविलंब पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध करवाने का काम किया जाए।

हरियाणा में डीएपी की कमी पर क्या बोले सीएम?
वहीं, हरियाणा में डीएपी खाद की कमी के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुलकर बातचीत की है। सीएम ने कहा कि हरियाणा में डीएपी खाद की कोई कमी नहीं है। विपक्षी नेता इसको लेकर नकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, सच्चाई तो यही है कि सभी किसानों को समय पर खाद मिल रही है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को आश्वासन दिया कि डीएपी (डाई-अमोनियम फॉस्फेट) उर्वरक की कोई कमी नहीं है, डीएपी को लेकर एक 'नैरेटिव' बनाई गई है कि प्रदेश में इसकी कमी है। सीएम ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल रबी सीजन में प्रदेश में डीएपी खाद की कुल खपत एक लाख 19 हजार 470 टन थी, जबकि इस बार अक्टूबर में डीएपी खाद की खपत एक लाख 14 हजार टन रही है। और इस समय प्रदेश में डीएपी की उपलब्धता 24 हजार टन है।

  • admin

    Related Posts

    आर्मी चीफ ने कहा- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में नमाज के वक्त हमला नहीं किया गया, सबका मालिक एक

    नई दिल्ली पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों के मासूम पर्यटकों पर किए गए हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर सीमा पार पल रहे आतंकियों के ठिकाने नेस्तनाबूद कर दिए।…

    अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का मेनिफेस्टो, बंगाल में UCC, सातवां वेतन और महिलाओं को 3000 रुपये का वादा

    कोलकाता भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र (घोषणापत्र) जारी कर दिया है. गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया. इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 2 views
    सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

    मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

    प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

    11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

    संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

    बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें