अजमेर के अस्पताल में कराया भर्ती, राजस्थान-कन्हैयालाल के हत्यारे रियाज की बिगड़ी तबीयत

अजमेर.

उदयपुर के कन्हैयालाल टेलर हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी रियाज अत्तारी की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल लाया गया। जेल प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अत्तारी को यूरोलॉजी विभाग में उपचार के लिए लाया गया। इससे पहले भी उसकी तबीयत खराब हुई थी, तब भी उसे यहीं दिखाया गया था। रियाज के साथ ही अन्य मामलों में लिप्त कुख्यात अपराधी सिकंदर और एक अन्य हार्डकोर कैदी को भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। अस्पताल में उपचार के बाद सभी कैदियों को फिर से हाई सिक्योरिटी जेल में वापस भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक कन्हैयालाल साहू हत्याकांड के आरोपी रियाज अत्तारी सहित 4 हार्डकोर आरोपियों को पुलिस हाई सिक्योरिटी जेल से जेएलएन हॉस्पिटल लेकर पहुंची। रियाज को यूरोलॉजी विभाग में दिखाने के बाद बाकी हार्डकोर अपराधियों का ओपीडी में इलाज करवाया गया। आरोपियों को हथियारबंद जवान सिविल लाइन सहित और कोतवाली थाना पुलिस की मौजूदगी में हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट किया गया। कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी रियाज अत्तारी के साथ अन्य हार्डकोर अपराधियों को भी जेएलएन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। रियाज को सबसे पहले कार्डियोलॉजी विभाग में दिखाने के बाद बाकी तीन हार्डकोर अपराधियों को जेएलएन अस्पताल की ओपीडी में लेकर पहुंचे। यहां हार्डकोर अपराधी सिकंदर ऑफ जीवण, दिलीप और अन्य हार्डकोर अपराधी को उपचार करवाने के बाद जेल में शिफ्ट कर दिया गया। कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपी गौस मोहम्मद, रियाज अत्तारी सहित अन्य आरोपी हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है। रियाज अत्तारी को मंगलवार को बाथरूम में तकलीफ होने पर हाई सिक्योरिटी जेल से हथियारबंद जवानों और सिविल लाइन कोतवाली थाना पुलिस की मौजूदगी में यूरोलॉजी विभाग लेकर पहुंचे। रियाज को जांच करवाने के बाद संबंधित डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर ने उसे प्राथमिक इलाज दिया। इसके बाद रियाज को वापस कड़ी सुरक्षा में हाई सिक्योरिटी जेल शिफ्ट किया गया।

admin

Related Posts

अजमेर पुलिस का बड़ा खुलासा, इलाज के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब

अजमेर अजमेर शहर में यूनानी थेरेपी के नाम पर बुजुर्ग से लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फर्जी डॉक्टर…

जयपुर में अवैध खनन पर शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

 जयपुर जयपुर जिले में अवैध खनन और विस्फोटक तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की गई। चंदवाजी थाना पुलिस ने त्रिवेणी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 1 views
मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की