कांग्रेस प्रत्याशी डीसी बैरवा को बताया डायरेक्ट करंट, राजस्थान-दौसा प्रचार करने पहुंचे सचिन पायलट

दौसा.

विधानसभा उपचुनाव का प्रचार अब परवान चढ़ने लगा है, जिसके चलते आज दौसा विधानसभा के कुंडल गांव में सचिन पायलट ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सभी जातियों के मंत्रियों को गली-गली में प्रचार के लिए घुमा रही है, कहीं आप लोग इसके बहकावे में मत आ जाना।

पायलट ने कहा कि भाजपा चाहे कितने ही तंत्र लगा ले, कितने मंत्रियों को लगा ले लेकिन यहां से कांग्रेस ही जीतेगी। उधर भाजपा पर हमला बोलते हुए सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में प्रदेश में गोलियां चलीं, आपस में लोगों को लड़ाया ग़या, इतना ही नहीं भाजपा ने प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को भी बंद कर दिया। एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट ने कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा के पक्ष में कुंडल कस्बे में आयोजित नुक्कड़ सभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय तक कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा के पिता ने पार्टी की सेवा की है। उन्होंने कहा कि जनता के दिलों में राज होना चाहिए पद तो आते-जाते रहते हैं। पायलट ने मजाक में मंच से कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा के डीसी उपनाम की परिभाषा डायरेक्ट करंट से बताई। उन्होंने 12 तारीख को देवउठनी एकादशी के सावे को देखते हुए आम जनता से सारे काम छोड़कर 13 तारीख को मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितनी ताकत लगा ले लेकिन सातों सीटों पर कांग्रेस ही जीतेगी।

admin

Related Posts

सेहत के लिए फायदेमंद होगा ऊंटनी के दूध का पनीर, बीकानेर के वैज्ञानिकों ने किया तैयार

बीकानेर रेगिस्तान की पहचान माने जाने वाले ऊंट अब केवल परिवहन या दूध उत्पादन तक सीमित नहीं रहेंगे. बीकानेर स्थित राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र (एनआरसीसी) के वैज्ञानिकों ने ऊंटनी के…

बॉर्डर सुरक्षा पर अमित शाह का सख्त संदेश, BSF से कहा- 50KM दायरे की सुरक्षा भी आपकी जिम्मेदारी

बीकानेर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीकानेर के दौरे पर हैं. उन्होंने मंगलवार को बीकानेर के सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया. उन्होंने बीएसएफ के जवानों से बातचीत में कहा कि बीएसएफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे