‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ के लिए आदर्श गौरव तैयार, 3 महीने बिताए रियल लाइफ हीरो नासिर के साथ

मुंबई,

 बाफ्टा नॉमिनेटेड अभिनेता आदर्श गौरव ने अपकमिंग फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ में अपने किरदार की तैयारी के लिए रियल लाइफ हीरो नासिर शेख के साथ लगभग तीन महीने बिताए।

अपनी तैयारी पर आदर्श ने कहा, “मालेगांव के फिल्म निर्माताओं की कहानी वास्तव में प्रेरणादायक है, और मुझे पता था कि मुझे नासिर शेख के चरित्र के साथ न्याय करना होगा। वास्तव में उसे समझने के लिए मैं सिर्फ उसके अनुभवों के बारे में सुनना नहीं चाहता था बल्कि मैं उन्हें जीना चाहता था।” उन्होंने मालेगांव में समय बिताने के पीछे की वजह बताई।

”मैंने मालेगांव में नासिर के साथ समय बिताया और अपनी शॉर्ट फिल्म बनाई, जिसमें वही सीमाएं थीं जो नासिर के पास थीं। कम से कम उपकरण, एक छोटा क्रू और लगभग कोई बजट नहीं, यह मेरे लिए एक आंख खोलने वाला अनुभव था।”

”इतने कम संसाधनों के साथ उनके संघर्ष और विपरीत परिस्थितियों में खड़े रहने की क्षमता, ने मुझे न केवल नासिर को समझने में मदद की, बल्कि मालेगांव के फिल्म समुदाय की आत्मा को भी समझने में मदद की।” उन्होंने कहा “इन बाधाओं के साथ फिल्म निर्माण की प्रक्रिया से गुजरने से मुझे उस तरह से किरदार में उतरने का मौका मिला जो इसके बिना संभव नहीं होता।”

आदर्श ने कहा, “मैं नासिर और मालेगांव के हर उस व्यक्ति की गहरी प्रशंसा करता हूं जो तमाम बाधाओं के बावजूद बड़े सपने देखने की हिम्मत रखता है। यह दिल, जुनून और सिनेमा के जादू में अटूट विश्वास की कहानी है, चाहे आप कहीं से भी आए हों या आपके पास कितने भी संसाधन हों।”

मालेगांव के फिल्म निर्माताओं के एक समूह की रियल लाइफ पर आधारित इस फिल्म में गौरव, नासिर शेख का किरदार निभाएंगे, जो इस क्षेत्र में क्रांति लेकर आए।

“सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव” मालेगांव के एक छोटे शहर के भावुक फिल्म निर्माताओं की यात्रा पर आधारित है। यह शहर अपने स्थानीय फिल्म उद्योग के लिए जाना जाता है, जो कम बजट में बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के पैरोडी संस्करण बनाता है।

“सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव” का निर्देशन मशहूर फिल्म निर्माता रीमा कागती ने किया है और इसका निर्माण जोया अख्तर के टाइगर बेबी प्रोडक्शन ने किया है।

 

  • admin

    Related Posts

    पानी की समस्या बताने पर विवाद: अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी के CEO पर कानूनी कार्रवाई

    उज्जैन कौन बनेगा करोड़पति में 23 दिसंबर 2025 को प्रसारित एपिसोड में उज्जैन जिले की नागदा तहसील को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन…

    माहिका की बिकिनी में खूबसूरत तस्वीर, हार्दिक पंड्या के साथ रोमांटिक पलों में बोलीं- ‘मेरा बेबी’

    मुंबई   क्रिकेटर हार्दिक पंड्या प्यार में हैं. नताशा स्टेनकोविक संग तलाक के बाद वो फेमस मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. हार्दिक ने अपनी लेडी लव का 25वां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 3 views
    रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

    उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 2 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

    मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 2 views
    मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

    क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 3 views
    क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

    जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 2 views
    जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

    177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 3 views
    177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे