एग फेसपैक से स्किन को बनाए यंग और खूबसूरत

यंग और खूबसूरत दिखने की चाहत हर किसी को होती है। इसके लिए आप क्या कुछ नहीं करतीं, नेचुरल तरीके से खूबसूरती पाने के कई उपाय मौजूद हैं। उन्हीं उपायों में से एक है एग फेसपैक। अंडा न केवल खाने में पोषक होता है, बल्कि यह आपकी त्वचा को भी टाइट बनाता है। यह एंटी-एजिंग भी है।

अंडे का मास्क हमारी त्वचा को जवां निखार देता है। इससे त्वचा मजबूत नजर आती है और साथ ही झुर्रियां भी दूर होती हैं। अंडे का मास्क ब्लेकहैड्स, झाइयां और अन्य तकलीफें भी दूर करता है। इससे आपकी त्वचा नाजुक और कोमल हो जाती है। जानिए घर पर एग फेसपैक से जुड़े कुछ टिप्स….

-माइल्ड क्लींजर से अपना चेहरा धोयें और फिर उसे सुखा लें।

-बंद रोम छिद्रों को खोलने के लिए चेहरे पर स्टीम लें। इससे मास्क आपके चेहरे के भीतर तक जाकर त्वचा को भीतरी निखार देगा।

-नींबू का टुकड़ा लेकर उसे अपने चेहरे पर कसकर रगड़ें। नाक, ठोड़ी और माथे पर इस टुकड़े को खासतौर पर रगड़ें।

-अंडे का मास्क चेहरे पर लगाने से पहले अपने बालों को अच्छी तरह बांध लें।

-अब ब्रश की मदद से अंडे के मास्क की एक परत अपने चेहरे पर लगायें। और फौरन इस हिस्से को टिशू पेपर के छोटे से टुकड़े से कवर कर दें।

-जब तक पूरे चेहरे पर मास्क न लग जाए, तब तक इस प्रक्रिया को दोहराते रहें।

-टिशू पेपर को पांच मिनट तक सूखने दें। इसके बाद अंडे के मास्क की एक लेयर और लगायें।

-पहले की ही तरह अंडे के मास्क के ऊपर टिशू पेपर लगाते रहें। इस फेस मास्क को बीस मिनट तक छोड़ दें। इतनी देर में यह पूरा अच्छी तरह सूख जाएगा।

-धीरे-धीरे टिशू पेपर उतारें। ध्यान रहे टिशू पेपर ऊपर की ओर उतारें। ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें। और इसके बाद गुलाब जल में रूई डुबोकर उससे अपना चेहरा साफ करें।

-इसके बाद किसी माश्चराइजर से सर्कुलर मोशन में अपने चेहरे की मसाज करें। इससे आपकी त्वचा हेल्थी, नमीयुक्त और चमकदार बनी रहेगी।

 

  • admin

    Related Posts

    इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

    एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

    समय के साथ चेकअप जरूरी है सेहत के लिए

    अच्छा स्वास्थ्य सबकी चाहत होती है। बहुत से लोग स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए योगा, सैर, जिम, व्यायाम, तैराकी आदि नियमित रूप से करते रहते हैं। बहुत कम लोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 3 views
    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान