कांग्रेस की शिकायत के बाद EC का एक्शन, महाराष्ट्र की DGP रश्मि शुक्ला को हटाया गया

मुंबई

महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला को हटा दिया गया है। कई दलों ने डीजीपी की शिकायत की थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने यह कार्यवाही की है।चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वह कैडर के अगले सबसे सीनियर अधिकारी को उनका प्रभार सौंपे। मंगलवार दोपहर 1 बजे तक तीन आईपीएस अधिकारियों का पैनल भेजने का निर्देश दिया गया है।

कांग्रेस की शिकायत पर की गई कार्रवाई

महाराष्ट्र कांग्रेस की शिकायत पर रश्मि शुक्ला को हटाया गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा था और रश्मि शुक्ला को हटाने की मांग की थी। नाना पटोले ने अपने पत्र में कहा था कि वह एक विवादित अधिकारी हैं और उन्होंने बीजेपी का पक्ष लिया है। नाना पटोले ने कहा था कि उनके पद पर बने रहने से पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने पर संदेह पैदा होगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने भी इससे पहले अधिकारियों को निष्पक्ष और उचित व्यवहार करने की चेतावनी दी थी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने विधानसभा चुनाव के तारीख की घोषणा के दौरान कहा था कि अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय गैर पक्षपाती व्यवहार करें।

रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की पहली महिला डीजीपी हैं। वह 1988 बैच की महाराष्ट्र कैडर की अधिकारी रह चुकी हैं। रश्मि शुक्ला SSB की महानिदेशक भी रह चुकी है। जब महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी की सरकार थी। उस दौरान रश्मि शुक्ला खुफिया विभाग की प्रमुख थीं।

महाराष्ट्र में कुछ वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं के फोन टैपिंग के मामले सामने आए थे, जिनमें उनके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए गए थे। उन पर मुंबई में एक एफआईआर दर्ज है, जिसमें संजय राउत और एकनाथ खडसे के फोन टैप करने का आरोप है।

संजय राउत ने लगाए थे आरोप

2 दिन पहले ही संजय राउत ने रश्मि शुक्ला को निशाने पर लिया था और कहा था कि वह सीधे-सीधे भाजपा के लिए काम करती हैं। संजय राउत ने कहा था कि महाराष्ट्र की पुलिस दबाव में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं पर जबरन केस किया जा रहा है और फर्जी आधार कार्ड से वोटर लिस्ट में धांधली की जा रही है। संजय राउत ने कहा था कि रश्मि शुक्ला के बारे में बहुत ही गंभीर आरोप है और आज वह डीजीपी हैं।

 

admin

Related Posts

युद्ध की आग में जलती दुनिया, ईरान-अमेरिका संघर्ष से गहराया वैश्विक खाद्य संकट, 4.5 करोड़ लोगों पर भुखमरी का साया

 नई दिल्ली ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष के बीच एक रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर दोनों देशों के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। ईरान ने इसे अपनी…

खाड़ी युद्ध में नया मोड़, अमेरिका ने ईरान के खिलाफ तैनात किए स्टेल्थ क्रूज मिसाइल, आर्थिक और कूटनीतिक संकट में फंसा पाकिस्तान

वाशिंगटन अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव में जल्द ही एक नया दौर देखने को मिल सकता है, क्योंकि यूएस ने अधिक लंबी दूरी की मिसाइलों को ईरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 4 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?