सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जिन राज्यों में है- वहां की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है

नई दिल्ली
 भारतीय जनता पार्टी ने  कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपने किसी भी वादे को कभी भी पूरी नहीं कर पाई। कांग्रेस पार्टी जब-जब जिस राज्य की सत्ता में आती है, उस राज्य और देश के लिए आर्थिक चुनौतियां लेकर आती है।

 भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जिन राज्यों में है- वहां की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश में तो उनके पास इतना भी पैसा नहीं रह गया है कि वो सही ढंग से सैलरी दे सकें। ऐसी ही हालत कर्नाटक में है। ये दर्शाता है कि कांग्रेस जब-जब सत्ता में आती है तो जो कहा गया… वो कभी पूरा नहीं कर पाती है। इसके बावजूद अफसोस की बात है कि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनके दिमाग इतने खाली होते हैं कि सत्ता में आने पर खजाना खाली कर देते हैं लेकिन जनता को वांछित व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराते हैं। इसी तरह की कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दल हैं।

सुधांशु ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुंह से जो निकला है, उन्होंने दिखाया है कि अगर सत्ता जनता के लिए संपत्ति और समृद्धि बननी चाहिए तो उनके हाथ में आकर वो विपत्ति बन जाती है। इससे हटकर हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किस प्रकार से जन-जन के कल्याण के लिए आगे बढ़ते हैं, उसके कई प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि लग्जरियस आइटम्म पर टैक्स और जरूरतमंद जनता को फ्री अनाज मुहैया कराना… मोदी का ये विचार उस भगवान राम के आर्दश से प्रेरित है, जिनके लिए लिखा गया है, “मणि-माणिक महंगे किए, सहजे तृण, जल, नाज। तुलसी सोई जानिए, राम गरीब नवाज॥” आज मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सुधांशु ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा। इससे कांग्रेस के दिल का दर्द इतना उभरा होगा कि जब से मोदी आए हैं, उनका खाना मुहाल हो गया है। जब राजीव गांधी कहते थे कि एक रुपये भेजता हूं तो जनता के पास 15 पैसे ही पहुंचते हैं… 85 पैसे बीच में गायब हो जाते हैं। इसलिए कांग्रेस की छटपटाहट अब समझी जा सकती है।

 

admin

Related Posts

राजगढ़ में ड्रग्स बनाने का केमिकल पकड़ा गया, कीमत करीब 5 करोड़; बॉर्डर एरिया बना तस्करों का अड्डा

राजगढ़ राजगढ़ जिले की राजस्थान सीमा से सटे माचलपुर क्षेत्र के सुनसान इलाके में एक बार फिर से ड्रग्स बनाने प्रयोग किए जाना वाला कैमिकल पुलिस ने जब्त किया हैं।…

कृषि रथ के माध्यम से किसानों को दी जा रही ई-विकास प्रणाली की जानकारी

भोपाल प्रदेश में वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष“ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में हरदा जिले के तीनों विकासखंडों में किसान कल्याण एवं कृषि विकास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल