जमीन विवाद में हिस्ट्रीशीटर है मुख्य आरोपी, राजस्थान-अलवर में खूनी संघर्ष में तीन महिलाएं घायल

अलवर.

अलवर में कोटकासिम थाना क्षेत्र के जकोपुर गांव में रविवार शाम जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। घटना में एक पक्ष की ओर से फायरिंग और हथियारों से हमला किया गया। झगड़े में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसमें एक महिला को गोली लगी है। जानकारी के अनुसार, जकोपुर निवासी कुलदीप सिंह के परिवार ने अपने खेत में सरसों की फसल की बुआई की थी।

आरोप है कि रविवार को दिन में जकोपुर सरपंच शर्मिला के पति राजपाल उर्फ राजू जाट जो कि पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर है ने टिल्लू, भीम, प्रवीण, बसंत, राजबीर और राहुल ने मिलकर ट्रैक्टर से उनकी फसल को रौंद दिया। कुलदीप का कहना है कि उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची, जिससे आरोपी पक्ष का मनोबल और बढ़ गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे कुलदीप के परिवार ने जब इस घटना का विरोध किया तो आरोपी अपने साथ बाहर के 25 से 30 बदमाशों को लेकर हथियारों से लैस होकर आए और महिलाओं से मारपीट की। इस दौरान फायरिंग हुई, जिसमें प्रेमलता पत्नी अजीत सिंह के पैर में गोली लगी। जबकि हेमलता पत्नी फूल सिंह और ममता पत्नी विक्रम सिंह को गंभीर चोट आई है। घायल महिलाओं को तुरंत कोटकासिम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, सरपंच शर्मिला के पति राजपाल उर्फ राज जाट जो कि पुलिस थाने का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर भी है। यह पूर्व में भी कोटकासिम थानाधिकारी महेश कुमार सहित पुलिस कर्मियों से अपने घर पर मारपीट कर चुका है, जिसमें थानाधिकारी महेश कुमार सहित चार पुलिस कर्मियों को चोट आई थी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

admin

Related Posts

बीजेपी विधायक ने कसा तंज, राजस्थान में 200 जिले बना देते गहलोत

जयपुर. राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के आखिरी दिन जमकर हंगामा ​हुआ। केकड़ी से बीजेपी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने गुरुवार को पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तीखे…

हर छठे दिन पकड़ी जा रही फैक्टरी, खेत-तबेलों और फार्महाउसों में बन रही MD ड्रग्स

जयपुर. राजस्थान में एमडी ड्रग्स का अवैध कारोबार खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। पुलिस कार्रवाई में तीन महीनों के दौरान हर छठे दिन एक ड्रग्स फैक्टरी का खुलासा हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें