‘बिग बॉस 18’ में ईशा सिंह और कशिश कपूर की होगी तीखी बहस

मुंबई  

रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के सोमवार के एपिसोड का एक और प्रोमो सामने आया है, जिसमें ईशा सिंह और वाइल्ड कार्ड एंट्री कशिश कपूर एक-दूसरे से भिड़ती नजर आ रही हैं। कशिश कहती हैं कि ईशा बहुत इनसिक्योर हैं तो ईशा उन्हें अपनी खूबसूरती गिनाने लग जाती हैं। ये खूब वायरल हो रहा है।
Bigg Boss 18 के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि लगभग सभी घरवाले एकसाथ बैठे हुए हैं। दिग्विजय सिंह राठी बोलते हैं कि वो इस शो में नए आए हैं तो ईशा सिंह बोलती हैं कि वो तो शो देखकर आए होंगे। इसी बीच कशिश कपूर कूद पड़ती हैं। वो दिग्विजय की तरफ से कुछ बोलती हैं, जिस पर ईशा तपाक से जवाब देती हैं कि उन्हें बोलने की जरूरत नहीं हैं।

ईशा ने रजत दलाल को मारा ताना
तभी रजत दलाल कहते हैं, 'वो बोल सकती है। इस घर में कई असिस्टेंट हैं। वो भी किसी की तरफ से बोल सकती है।' इस पर ईशा उन्हें तंज मारते हुए कहती हैं, 'वो कम से कम किसी की पीठ पर खंजर तो नहीं भोंकती। जो है वो मुंह पर बोलती हूं।' मालूम हो कि बिग बॉस ने ईशा को एक ऑडियो दिखाया था, जिसमें रजत उनकी बुराई करते नजर आ रहे हैं। तभी से ही ईशा रजत के ऊपर भड़की हुई हैं।

कशिश ने ईशा को मारा ताना
जैसे ही ईशा की बात खत्म होती है, कशिश फिर उन्हें ताना मारती हैं, 'बस पीठ पीछे बिचिंग करती हैं ये, खंजर नहीं घोंपती।' कशिश यही नहीं रुकती, वो ये कहती हैं कि इतने एपिसोड में उनकी रंगत दिख गई। वो कहती हैं, 'तुम बहुत इनसिक्योर हो। ये जो अपना परसोना दिखा रही हो, ये चीखकर इनसिक्योरिटी जाहिर कर रही है। इनसिक्योरिटी की बू आती है।'

ईशा को अपनी खूबसूरती पर नाज
ईशा आगे बोलती हैं, 'बहुत महंगी परफ्यूम है। अच्छी बात है कि आप उसे इनसिक्योरिटी बोल रही हैं।' ईशा जिस तरीके से बोलती हैं, उस पर भी कशिश ताना मारती हैं कि अपने कैरेक्टर से बाहर निकलो। फिर ईशा कहती हैं कि उन्हें लगता है कि कशिश इनसिक्योर हो रही हैं। इस पर कशिश कहती हैं कि वो उनसे क्यों इनसिक्योर होंगी। फिर ईशा कहती हैं कि वो ऊपर से लेकर नीचे तक खूबसूरत हैं, जिस पर कशिश बोलती हैं, 'अंधों में काना राजा बन लो।'

  • admin

    Related Posts

    ग्लैमर, ग्रेस और ग्रूव: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में सान्या का धमाकेदार डांस, अल्लू और तेजा सज्जा रहे आकर्षण का केंद्र

    कोच्चि केरल के कोच्चि में कल शनिवार रात 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का आयोजन हुआ। 21 फरवरी को एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई सेलेब्स…

    पानी की समस्या बताने पर विवाद: अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी के CEO पर कानूनी कार्रवाई

    उज्जैन कौन बनेगा करोड़पति में 23 दिसंबर 2025 को प्रसारित एपिसोड में उज्जैन जिले की नागदा तहसील को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कार्लोस अल्काराज़ को कतर ओपन का खिताब

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    कार्लोस अल्काराज़ को कतर ओपन का खिताब

    वैश्नवी अडकर ने रचा इतिहास, आईटीएफ डब्ल्यू100 फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    वैश्नवी अडकर ने रचा इतिहास, आईटीएफ डब्ल्यू100 फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं

    विनिसियस जूनियर ने फिर गोल किया लेकिन रियाल मैड्रिड हारा

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    विनिसियस जूनियर ने फिर गोल किया लेकिन रियाल मैड्रिड हारा

    बल्लेबाज ने बैट भी नहीं घुमाया और मिल गया छक्का, अजीबोगरीब घटना ने सबको किया हैरान

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    बल्लेबाज ने बैट भी नहीं घुमाया और मिल गया छक्का, अजीबोगरीब घटना ने सबको किया हैरान

    टेनिस स्टार स्टीफंस और पूर्व अमेरिकी फुटबॉलर अल्टिडोर ने चार साल का वैवाहिक बंधन तोड़ा

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 1 views
    टेनिस स्टार स्टीफंस और पूर्व अमेरिकी फुटबॉलर अल्टिडोर ने चार साल का वैवाहिक बंधन तोड़ा

    मेस्सी की मौजूदगी में एमएलएस चैंपियन इंटर मियामी को मिली पहले मैच में हार

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    मेस्सी की मौजूदगी में एमएलएस चैंपियन इंटर मियामी को मिली पहले मैच में हार