नए साल के जनवरी माह में नई दिल्ली से सीधी ट्रेन श्रीनगर-बारामूला तक केंद्र सरकार जल्द शुरू करेगी

जम्मू
नव वर्ष पर कश्मीर घाटी के लोगों को रेलवे बड़ा तोहफा देने की तैयारियों में जुटी है। सूत्रों के अनुसार नए साल के जनवरी माह में नई दिल्ली से सीधी ट्रेन श्रीनगर-बारामूला तक शुरू करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य पूरा किया जा रहा है। यानी अब सालभर कोई भी मौसम हो कश्मीर घाटी रेल संपर्क से देश के अन्य राज्यों से जुड़ी रहेगी।

बता दें कि 272 किलोमीटर लंबी ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना पर करीब शत-प्रतिशत काम पूर्ण किए जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार इस रेल लिंक परियोजना पर कुछ ही स्थानों पर तकनीकी कार्य 19 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक पर जारी हैं जोकि रियासी व कटड़ा के बीच का है। जानकारी के अनुसार इस साल के अंत तक सभी कार्य पूरे कर लेने की पूरी-पूरी संभावना है। इसके बाद जनवरी माह में कमिश्नर रेलवे सेफ्टी द्वारा निरीक्षण के बाद सीधी ट्रेन नई दिल्ली से बारामूला तक शुरू हो सकती है।

रेलवे ट्रैक पर कई दुर्गम सुरंगें, पुल व विहंगम दृश्य यात्रियों व पर्यटकों को कुदरती नजारों से निहाल कर देंगे। जबकि ट्रेन जब श्री माता वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत के नीचे से गुजरेगी तो वह अलग ही आस्था और मां के चरणों के नीचे से गुजरने का अनुभव करवाएगी। वहीं यात्रियों और पर्यटकों को विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब रेल ब्रिज, अंजी ब्रिज भी इसी रेलवे ट्रैक पर देखने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

admin

Related Posts

क्या ईरान संकट ट्रंप की कुर्सी पर पड़ेगा भारी? अपनों की बगावत ने बढ़ाई मुश्किलें

वाशिंगटन  अमेरिका की सीनेट में  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा. ईरान युद्ध को सीमित करने वाले प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान उसके ही चार सांसदों ने अपनी पार्टी…

आर्थिक मोर्चे पर चुनौती और राहत साथ-साथ, GDP कम होने के बाद भी भारत की ग्रोथ पर भरोसा

नईदिल्ली  विदेश से भारत के लिए एक साथ दो खबरें आई हैं, इनमें भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी और एक बुरी खबर शामिल है. यूनाइटेड नेशंस यानी UN के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 1 views
IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस