कलेक्टोरेट के रेडक्रॉस सभाकक्ष में निर्वाचन व्यय लेखा प्रशिक्षण एवं सह कार्यशाला आयोजित

रायपुर

रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के लिए आज कलेक्टोरेट के रेडक्रॉस सभाकक्ष में निर्वाचन व्यय लेखा प्रशिक्षण एवं सह कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें व्यय प्रेक्षक कनुप्रिया दमोर शामिल हुई। प्रशिक्षण में बताया गया कि अभ्यर्थी को निर्वाचन व्यय के लिए अलग से नया बैंक खाता खोलना आवश्यक होता है। उक्त खाता से केवल निर्वाचन संबंधी व्ययों का भुगतान, न कि व्यक्तिगत व्ययों का भुगतान होगा। किसी भी एक मद में किसी भी एक संस्था को दस हजार से अधिक का नगद भुगतान प्रतिबंधित रहेगा। दस हजार से अधिक व्ययों का चेक, आरटीजीएस, एनईएफटी के माध्यम से भुगतान अनिवार्य है।

प्रत्याशी के स्वयं के वाहन का विधिवत प्रचार-प्रसार हेतु अनुमति प्राप्त होने पर व्यय से छूट, परंतु वाहन प्रत्याशी के नाम पर पंजीकृत होने पर आर.सी. बुक की छायाप्रति अनिवार्य है। शेष अन्य मद यथा डीजल, वाहन चालक, ध्वनिविस्तारक यंत्र का व्यय लागू होगा। निर्वाचन व्यय के लिए लेखा पंजी का संधारण, अंतिम लेखा जमा होने तक लेखा पंजी एवं निर्वाचन व्यय से संबंधित समस्त दस्तावेजों को सुरक्षित रखना अनिवार्य है। पंजी में सफेद पृष्ठ दैनिक लेखा पंजी भाग-अ में, नगद प्राप्ति, भुगतान पंजी भाग-ब में तथा बैंक खाता में प्राप्ति, भुगतान पंजी भाग-स में दर्शित है। निर्वाचन तक व्ययों का मिलान हेतु तीन बार उपस्थिति अनिवार्य है। लेखा मिलान के लिए समस्त भुगतान के व्हाउचर, बिल की मूल व स्व-प्रमाणित छायाप्रति, उस दिनांक तक अपडेटेड बैंक पास बुक, स्टेटमेंट की मूल व स्व-प्रमाणित छायाप्रति एवं मूल निर्वाचन व्यय पंजी सहित उपस्थित होना आवश्यक है।

  • admin

    Related Posts

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी के सहयोग से जूडो खिलाड़ी रंजीता को मिलेगी मदद

    रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा ने भेंट की । उन्होंने छत्तीसगढ़ के बाल गृह कोंडागांव की पूर्व छात्रा…

    ‘नारी शक्ति वंदन’ पर टकराव: Vishnu Deo Sai ने कहा-महिलाओं के अधिकार के लिए लड़ाई जारी रहेगी

    रायपुर. नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश के गृहमंत्री अमित शाह ने सरल भाषा में तर्कपूर्वक समझाया, लेकिन विपक्ष को 70 करोड़ महिलाओं का सम्मान नहीं करना था. आज उनका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 1 views
    आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

    BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 3 views
    BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

    IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 4 views
    IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

    आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 4 views
    आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

    आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 2 views
    आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

    हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 2 views
    हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी