अनूपपुर पुलिस की बडी कामयाबी: खडेश्वरी बाबा उर्फ भालागिरी की अंधी हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझायी

अनूपपुर
दिनांक 09.08.2024 को थाना राजेन्द्रग्राम में सूचना प्राप्त हुई कि गढीदादर में अपने शिवदामा आश्रम में खडेश्वरी बाबा उर्फ भोलागिरी उम्र 55 वर्ष का शव पड़ा है। उक्त सूचना को थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम के द्वारा को गंभीरता से लेते हुए तत्काल घटनास्थल पहुंच कर सूचना की तश्दीक किया गया। जहां बाबा मृत अवस्था में अपने आश्रम में पडें थें। थाना प्रभारी द्वारा तत्काल बाबा के शव को पोस्टमार्टम हेतु चिकित्सालय भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टर के द्वारा बताया गया कि बाबा की मृत्यु गला दबाने से हुई है। जिसके आधार पर थाना राजेन्द्रग्राम में अपराध क्र.213/24 हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर जॉच प्रारंभ किया गया।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए बाबा के हत्यारे की गिरफ्तारी हेतु अति.पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मन्सूरी के नेत्त्व में विषेष टीम गठित कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये। जिस पर गठित विशेष टीम के द्वारा घटना का बरीकी से अध्ययन कर हर संभव पहलू पर गंभीरता से जॉच की गयी, आस पास के लगभग 100-150 लोगो से पूछताछ एवं संदिग्ध व्यक्यिों को चिन्हित कर उनसे पूछताछ किया गया तथा अनुसंधान की वैज्ञानिक पद्धति का सहारा लेते हुए विवेचना प्रारंभ की गयी। विवेचना के दौरान  यह तथ्य सामने आया कि बीरेन्द्र सिंह जो खडेश्वरी बाबा का परिचित था प्रायः खडेश्वरी बाबा से मिलने शिवदामा आश्रम आया करता था। दिनांक 07.08.24 को भी बाबा से मिलने बाबा के आश्रम आया था। जहां पर बाबा और बीरेन्द्र सिंह के बीच वाद-विवाद हो गया और बीरेंद्र सिंह अपना आपा खो बैठा और गुस्से में आकर खड़ेश्वरी बाबा की गला घोटकर हत्या कर दी। जिसकी पुष्टि पीएम रिपोर्ट से भी होती है। चूंकि खडेश्वरी बाबा का शिवदामा आश्रम एकांत में था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी बीरेन्द्र सिंह घटना स्थल से फरार हो गया। जिसे विशेष टीम के द्वारा आरोपी बीरेन्द्र सिंह को जमशेदपुर झारखण्ड से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन, अति.पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मन्सूरी के मार्गदर्शन, एसडीओपी पुष्पराजगढ श्री नवीन तिवारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम निरी. बीरेन्द्र बरकडे, थाना प्रभारी बिजुरी निरी. विकास सिंह, थाना प्रभारी अमरकंटक निरी. कलीराम परते, उनि. सुमित कौशिक, उनि. मंगला दुबे, सउनि. सुरेश अहिरवार, प्रआर. राजेन्द्र यादव एवं सायबर सेल के प्रआर. राजेन्द्र अहिरवार, पंकज मिश्रा व राजेन्द्र केवट का सराहनीया योगदान रहा।

  • admin

    Related Posts

    रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

    भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार…

    विशाल भजन संध्या के साथ वृद्धजनों का अभिनंदन, समाजसेवा गतिविधियों का भी होगा आयोजन

    भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद को जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य माना जाता है। इन्हीं संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 4 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे