भारत से बढ़ते तनाव के बीच दीपावली के मौके पर जस्टिन ट्रूडो कुछ मंदिरों में पहुंचे और दीया भी जलाया, क्यो हिंदू राग अलापने लगे

ओट्टावा
भारत से बढ़ते तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो हिंदू राग अलापने लगे हैं। यही नहीं, वह मंदिरों के चक्कर भी लगाने लगे हैं। ट्रूडो ने खुद एक्स पर वीडियो शेयर कर इस बारे में बताया। दीपावली के मौके पर जस्टिन ट्रूडो कुछ मंदिरों में पहुंचे और दीया भी जलाया। इसके अलावा उन्होंने जलेबी भी खाई। इस मौके पर उन्होंने हिंदुओं का साथ नहीं छोड़ने की बात कही। गौरतलब है कि भारत और कनाडा के रिश्ते पिछले कुछ दिनों से सामान्य नहीं हैं। कनाडा ने भारत पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था। पिछले कुछ दिनों में कनाडा ने भारत पर साइबर जासूसी करने और गृह मंत्री अमित शाह पर भी कुछ आरोप लगाए हैं।

इस बीच कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक्स पर वीडियो शेयर किया है। इसमें वह हिंदू मंदिरों में जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ट्रूडो इस दौरान कनाडा में हिंदू समुदाय से मिल रहे हैं। वह इस दौरान एक दीपक भी जला रहे हैं और सभी को हैप्पी दिवाली बोल रहे हैं। इससे पहले ट्रूडो ने कहाकि दिवाली अंधकार पर उजाले की विजय का त्योहार है। हमें अपनी जिंदगियों में और रोशनी की जरूरत है।

दीपावली के मौके पर दिए अपने संदेश में ट्रूडो ने कनाडाई हिंदुओं के प्रति खड़े रहने की बात कही। उन्होंने भारतीय समुदाय के बीच दिवाली के महत्व के बारे में भी बताया। ट्रूडो ने एक्स पर पोस्ट में कहाकि आज हिंदू, सिख, बुद्ध और जैन परिवार दीपावली मनाएंगे। आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। उन्होंने कहाकि हम कनाडा में रहने वाले सभी हिंदुओं की रक्षा के लिए दृढ़प्रतिज्ञ हैं। ट्रूडो का यह संदेश ऐसे वक्त में आया है जब कनाडाई सांसद चंद्रा आर्या ने हिंदुओं को खालिस्तानियों से खतरे की आशंका जताई थी। उन्होंने सरकार से अपील की थी कि खालिस्तानियों से पैदा होने वाले खतरे की तरफ ध्यान दें।

गौरतलब है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा निज्जर की हत्या में शीर्ष भारतीय अधिकारियों की संलिप्तता के आरोप लगाए जाने के बाद से भारत और कनाडा के संबंधों में खटास पैदा हो गई है। भारत ने इन आरोपों को खारिज किया है। कनाडा के उप विदेश मंत्री डेविड मॉरिसन ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि गृह मंत्री अमित शाह ने कनाडा के अंदर सिख अलगाववादियों को निशाना बनाकर हिंसा, धमकी और खुफिया जानकारी जुटाने का अभियान चलाने का आदेश दिया था। भारत ने इन आरोपों को बेतुका और निराधार करार दिया है।

भारत का कहना है कि दोनों देशों के बीच मुख्य मुद्दा यह है कि कनाडा खालिस्तान समर्थक तत्वों को बिना किसी रोक-टोक के उसकी धरती से गतिविधियों को अंजाम देने की अनुमति दे रहा है। भारत ने पिछले माह कनाडा के आरोपों को खारिज करते हुए छह कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था और अपने उच्चायुक्त संजय वर्मा एवं कुछ अन्य राजनयिकों को कनाडा से वापस बुला लिया था।

admin

Related Posts

बड़ी डील के बाद भारत को मिली अहम भूमिका: अमेरिकी कंपनियों का मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की तैयारी

नई दिल्ली  भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील हो चुकी है. अब एक और अच्छी खबर आई है. भारत अब अमेरिकी कंपनियों का सहारा बनेगा. जी हां, खुद अमेरिका का कहना…

देखें पालमपुर में खुला नया ट्यूलिप गार्डन, ख्वाब जैसा अनुभव

पालमपुर  हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में धौलाधार की वादियों में देश का दूसरा ट्यूलिप गार्डन सैलानियों के लिए खोल दिया गया है. कश्मीर के बाद देश का दूसरा और प्रदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 2 views
सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!