नए वाणिज्य दूतावास मुंबई और बेंगलुरु में खोले जाएंगे, ग्रीस के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को किए एक कॉल पर दी जानकारी

नई दिल्ली
ग्रीस भारत में दो नए दूतावास खोलेगा। यह जानकारी ग्रीस के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को किए एक कॉल पर दी। नए वाणिज्य दूतावास मुंबई और बेंगलुरु में खोले जाएंगे। इसका उद्देश्य भारत के साथ राजनयिक उपस्थिति और जुड़ाव को बढ़ाना है।
ग्रीक प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस निर्णय के बारे में बताया। वर्तमान में, ग्रीस के भारत में तीन राजनयिक कार्यालय हैं, जिनमें नई दिल्ली में दूतावास तथा चेन्नई और कोलकाता में वाणिज्य दूतावास शामिल हैं।

ग्रीस सरकार का यह कदम भारत-ग्रीस संबंधों को बढ़ाने के व्यापक प्रयास का हिस्सा माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच 2023 में प्रधानमंत्री मोदी की एथेंस की आधिकारिक यात्रा के दौरान रणनीतिक साझेदारी ढांचे को अपनाने को लेकर विशेष बातचीत की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए आपसी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा व्यापार, रक्षा, शिपिंग और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर जोर दिया है।

उन्होंने हाल के उच्च स्तरीय आदान-प्रदान और द्विपक्षीय संबंधों में आई तेजी की समीक्षा की, तथा समुद्री संपर्क बढ़ाने के लिए निवेश के अवसरों और पहलों पर भी जोर दिया। ग्रीक प्रधानमंत्री मित्सोताकिस ने जून में प्रधानमंत्री मोदी के तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी तथा भारत-ग्रीस संबंधों के भविष्य के प्रति आशा व्यक्त की।

इसके बाद पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर इस बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए बताया, "कल पीएम किरियाकोस मित्सोताकिस के साथ एक उपयोगी बातचीत हुई, जिसमें भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता जताई गई। साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य व्यापार, रक्षा, शिपिंग और कनेक्टिविटी में अपने सहयोग को गहरा करना है। ग्रीस यूरोपीय संघ के भीतर भी भारत के लिए एक मूल्यवान भागीदार है।"

साथ ही पीएमओ के बयान में यह भी कहा गया कि दोनों नेताओं ने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) की प्रगति की समीक्षा की, जिसका उद्देश्य रणनीतिक आर्थिक गलियारों के माध्यम से संपर्क बढ़ाना है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें पश्चिम एशिया के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया।

 

admin

Related Posts

ग्लोबल ट्रेड के लिए डबल संकट: होर्मुज के बाद इस समुद्री रास्ते पर संकट, तेल और व्यापार की आपूर्ति हो सकती है प्रभावित

नई दिल्ली मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब एक नए और ज्यादा खतरनाक चरण में प्रवेश कर चुकी है. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग में अब हूती…

ईरान में बड़ी ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी: ट्रंप का प्लान, 2500 नौसैनिक और 3500 सैनिकों के साथ अमेरिकी सेना

वाशिंगटन पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष अब एक निर्णायक और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. 'एसोसिएटेड प्रेस' (AP) और 'वॉशिंगटन पोस्ट' की ताजा रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी मरीन कॉर्प्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर