जीतन राम मांझी को ‘पलटू’ बताते हुए कहा कि यह उन्हें भी नहीं पता होगा कि कब पलटकर वह राजद के साथ आ जाएंगे: प्रशांत किशोर

गया
बिहार में चार विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उप चुनाव के प्रचार में जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच, जन सुराज पार्टी के संस्थापक और पार्टी के स्टार प्रचारक प्रशांत किशोर ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी को 'पलटू' बताते हुए कहा कि यह उन्हें भी नहीं पता होगा कि कब पलटकर वह राजद के साथ आ जाएंगे। प्रशांत किशोर ने इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज प्रत्याशी जितेंद्र पासवान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में दो ही पार्टियां हैं- एक लालू यादव की राजद और दूसरी नरेंद्र मोदी की भाजपा।

उन्होंने कहा कि जदयू के नीतीश कुमार और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी भी नहीं जानते कि वे कब पलटकर लालटेन थाम लेंगे और कब कूदकर कमल पर बैठ जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पहले जनता कहती थी कि हमारे पास विकल्प की कमी है। लेकिन, अब ऐसा नहीं है। अब जनता के पास जन सुराज का विकल्प है, जिसकी सोच समाज के अच्छे लोगों को राजनीति से जोड़ना और जनता का राज स्थापित करना है।

उन्होंने आगे कहा कि उपचुनाव में जनता को संकल्प लेना होगा कि वह अपने बच्चों के भविष्य, उनकी शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करेंगे, ना कि मांझी या किसी अन्य नेता के बच्चों को राजा बनाने के लिए।

प्रशांत किशोर ने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि अगले वर्ष 2025 के छठ के बाद आपके बच्चों, पति और आपके भाई को अपना घर-परिवार छोड़कर दूसरे राज्य में मजदूरी करने नहीं जाना पड़ेगा। जन सुराज यह सुनिश्चित करेगा कि बिहार के युवाओं को बिहार में ही 10-12 हजार रुपये का रोजगार मिले।

  • admin

    Related Posts

    चुनाव से पहले झुके ‘पुष्पा’ डायलॉग वाले जहांगीर खान, फाल्टा में नामांकन वापसी से बढ़ी चर्चा

    कलकत्ता पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर वोटिंग से पहले टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. इस सीट पर 21 मई को फिर से…

    ममता और कांग्रेस साथ आते तो किसे होता फायदा? जानिए कितनी सीटों पर बदल सकता था खेल

    कोलकत्ता  पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भले ही सिर्फ एक राज्य केरल में जीत दर्ज करने में सफल रही हो, पर इन चुनाव में पार्टी यह साबित करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 2 views
    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म