पूर्व मंत्री के भाई हनीट्रेप में फंसे, महिला ने उन्हें रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 9 लाख रुपए मांगे

उकलाना
हरियाणा के पूर्व मंत्री अनूप धानक के छोटे भाई सतीश धानक को एक महिला ने हनीट्रैप में फंसा लिया। महिला ने उन्हें रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 9 लाख रुपए मांगे। महिला इस केस में सतीश धानक से पहले 13.5 लाख रुपए ऐंठ चुकी है। तंग आकर हनीट्रैप में फंसे पूर्व मंत्री के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक महिला को 2.30 लाख रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ऐसे फसाया पूर्व मंत्री के भाई को
पूर्व मंत्री अनूप धानक के छोटे भाई सतीश धानक ने शिकायत में बताया कि वह हिसार के अमरदीप कॉलोनी में रहता है। और अपने भाई पूर्व मंत्री अनूप धानक का राजनीतिक काम संभालता है। करीब 2 साल पहले 2022 में उकलाना मंडी स्थित उसके घर पर एक महिला उससे मिली थी। महिला ने उससे कहा था कि वह बुढ़ाखेड़ा गांव में मनरेगा में काम करती है। उसने श्रमिक कार्ड की कॉपी बनवाने को कहा था। इसके बाद महिला अपने काम के सिलसिले में कई बार उससे मिली। उसने महिला का कई बार काम करवाया। एक-दो बार उसने पैसों से भी मदद की। उसका आरोप है कि महिला धीरे-धीरे उससे संबंध बनाने के बारे में सोचने लगी। उसने उसे साफ मना कर दिया। इसके बाद उसने महिला से दूरी बना ली और उसकी मदद करना भी बंद कर दिया।

वॉट्सऐप मैसेज भेजने किए शुरू
इसके बाद महिला ने अपने मोबाइल से उसे वॉट्सऐप मैसेज भेजने शुरू कर दिए। इसके बाद उसने अपनी और अपने भाई अनूप धानक की बदनामी के डर से मतलौडा गांव निवासी अपने भाई सतीश को सारी बातें बताई और नीलम से संपर्क करने को कहा। सतीश ने 14 मई 2023 को महिला को 6 लाख 50 हजार रुपए उसके घर पर दे दिए। सतीश धानक का कहना है कि महिला ने इसके बाद 10 जुलाई को फिर से 1 लाख 50 हजार रुपए की डिमांड सतीश मतलौडा से की। उसने कहा कि अभी उसके 10 लाख रुपए पूरे नहीं हुए हैं। मेरे को आपने साढ़े 3 लाख रुपए कम दिए हैं। रुपए पूरे करोगे, तभी मैं मानूंगी। फिर हमने रुपए देने से इनकार किया। इसके बाद महिला ने अपने जानकार को 10 सितंबर 2023 को वॉट्सऐप के माध्यम से एक शिकायत भेजी।

मीडिया को इकट्ठा करने की दी धमकी
जानकार उससे कहा कि महिला आपके खिलाफ शिकायत दे रही है। उसकी जो मांग है, वो पूरी कर दो। फिर उसने धर्म भाई सतीश के द्वारा 5 लाख रुपए में बात की। महिला को 3 लाख रुपए हिसार कोर्ट परिसर में 21 सितंबर 2023 को दे दिये। इसके बाद 2 लाख रुपए 28 दिसंबर 2023 को दिये। महिला ने दोनों बार शपथ पत्र तैयार कराए। उन्होंने बताया ने बताया कि इसके बाद विधानसभा चुनाव के दौरान 2 अक्टूबर 2024 को पूर्व सरपंच मदन लाल किनाला ने उनके साथ रहने वाले गांव भैरी अकबरपुर निवासी धूप सिंह थाकन के मोबाइल नंबर पर रात 11 बजे फोन किया। उसने कहा कि अपने परिचित सतीश धानक से कहो कि तुम्हारा और नीलम का मामला फिर से चुनाव में उठेगा। कल ही विधानसभा चुनाव में तुम्हारी पार्टी का वोट बैंक गिर जाएगा। महिला उससे मिल चुकी है। अब वह मीडिया को इकट्ठा करेगी।

उन्होंने बताया कि मदन किनाला और महिला 3 अक्टूबर को दौलतपुर रोड उकलाना के सामने हमारे घर आए। वे ब्रेजा कार में सवार थे। उन्होंने उसके धर्म भाई सतीश मतलौडा से कहा कि उन्हें 25 लाख रुपए दे दो, नहीं तो वे मीडिया को यहां बुलाकर सारा मामला उजागर कर देंगे। सतीश मतलौडा ने मदन किनाला और महिला को 8 लाख रुपए में राजी कर लिया। 4 अक्टूबर को उसने जानबूझ कर धूप सिंह थाकन से 2 लाख रुपए उनके लिए मंगवा लिए।

महिला और 2 अन्य के खिलाफ केस
पुलिस ने उकलाना थाने में सतीश धानक की शिकायत पर महिला और उसके 2 साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार करने की योजना तैयार की गई। पुलिस ने अब महिला को 2.30 लाख रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में धारा 384, 389, 34 आईपीसी और 308(2), 308(6), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। महिला से पूछताछ जारी है।

उकलाना थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने सतीश धानक की शिकायत पर केस दर्ज किया है और आरोपी महिला को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तार महिला को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

admin

Related Posts

मालेगांव की नई मेयर नसरीन शेख: बुर्के वाली मेयर, जानिए उनके अधिकार और जिम्मेदारियां

मालेगांव मालेगांव नगर निगम (MMC) के मेयर चुनाव में इस्लाम पार्टी की नसरीन शेख (Nasreen Sheikh) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. उन्‍हें लेकर सोशल मीडिया पर बुर्के वाली मेयर…

13 देशों के 200 मेहमान, संस्कृत मंत्र और भारतीय रस्में: इटली के युवक ने मुंबई की बाला से की शादी

झुंझुनूं  जिले के मंडावा स्थित एक हेरिटेज होटल में 8 फरवरी को इटली के नागरिक माकार्े और मुंबई की जुई वैदिक रीति से विवाह बंधन मेंं बंध गए। शादी में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह