उमरिया में हाथियों का तांडव, दो की मौत, एक घायल, इलाके में दहशत

भोपाल
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में हाथियों ने खूब आतंक मचाया। हथियों के उत्पात में दो लोगों की मौत भी हो गई है। वहीं पूरे इलाके में घटना से हड़कंप मचा है। पहली घटना शनिवार की सुबह हुई। जिले के देवरा गांव में हाथी ने 62 वर्षीय रामरतन यादव की जान ले ली। बताया जा रहा है कि रामरतन जंगल में शौच करने गया था। इसी दौरान हाथी ने हमला कर दिया। कहा जा रहा है कि इलाके में तीन से चार हाथी मौजूद हैं। रामरतन को हाथी काफी दूर तक घसीटते ले गया है। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हाथियों के हमलों से हड़कंप
जानकारी के मुताबिक देवरा और आसपास के गांवों में हाथी के हमलों से हड़कंप है। सभी हाथी सेमड़ारी, पथरहटा और छपरवाह गांव की तरफ गए हैं। चार दिन पहले खितौली गांव में 10 हाथियों की जान गई थी। लोगों का अनुमान है कि ये हाथी भी उसी झुंड के हैं।  उधर, चंदिया तहसील में भी हाथी ने उत्पात मचाया है। यहां के छुहाई टोला निवासी भैरव कोल पर भी हाथियों ने हमला कर दिया। उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। जानकारी के मुताबिक भैरव अपनी खेत की तरफ जा रहा था। तभी हाथियों ने उसे निशाना बनाया। दो लोगों की मौत से पूरे जिले में दहशत है।

32 वर्षीय युवक घायल
चंदिया के अलावा हाथियों ने बांका पंचायत के छोटे बरही गांव में आतंक मचाया। यहां हमले में 32 वर्षीय युवक के घायल होने की सूचना है। युवक की पहचान मालू के तौर पर हुई है। युवक को पहले चंदिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर हालत गंभीर होने की वजह से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

सीएम ने बुलाई आपात बैठक
उधर, बांधवगढ़ में हथियों की मौत से शासन में हड़कंप मचा है। चार दिन में हाथियों की मौत की रिपोर्ट आएगी। शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक आपात बैठक भी बुलाई। सीएम ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने एक उच्च स्तरीय टीम को उमरिया भेजा है। यह टीम 24 घंटे में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। उच्चस्तरीय टीम में वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, अपर मुख्य सचिव वन अशोक बर्णवाल और राज्य वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव शामिल हैं।

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश भवन में 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

भोपाल  नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित मध्यप्रदेश भवन में आयोजित 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गत दिवस हुआ। समापन समारोह में सामान्य प्रशासन विभाग…

NEET विवाद पर सियासत तेज, पूर्व मुख्यमंत्री Digvijaya Singh समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

भोपाल नीट (NEET) पेपर लीक मामले के विरोध में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रहे एनएसयूआई (NSUI) कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वॉटर कैनन का उपयोग कर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे