लाइट विवाद मामले में नितेश राणे ने चेतावनी देते हुए कहा – इस तरह के लोगों को 90 प्रतिशत हिंदुओं का ध्यान रखना होगा जो यहां रहते

नवी मुंबई
महाराष्ट्र के नवी मुंबई के एक सोसायटी में चेयरमैन द्वारा दीपावली पर लाइट लगाने से रोकने वाले विवाद के बाद भाजपा नेता नितेश राणे ने पीड़ित पक्ष से मुलाकात की। साथ ही लाइट लगाने से रोकने वाले आरोपियों को कड़ी चेतावनी भी दी।

दरअसल, नवी मुंबई के एक सोसायटी में चेयरमैन ने लोगों को दीपावली के अवसर पर अपने-अपने घरों पर लाइट लगाने पर रोका था, वहीं महिलाओं के साथ अभद्रता भी की थी। लोगों को लाइट लगाने से रोकने वाला चेयरमैन मुस्लिम समुदाय का था। मामला बढ़ने के बाद मौके पर दोनों पक्षों के लोग इकट्ठे हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ लोगों को गाली-गलौज और धमकी देने का मामला दर्ज किया था।

मामला प्रकाश में आने के बाद भाजपा नेता नितेश राणे ने पीड़ित पक्ष से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने इस पूरे मामले में अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिहादी मानसिकता के लोगों द्वारा प्रताड़ित करने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। नितेश राणे ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह के लोगों को 90 प्रतिशत हिंदुओं का ध्यान रखना होगा जो यहां रहते हैं। वर्ना यह टकराव घातक साबित होगा और मुस्लिम पक्ष भी अपने त्योहार को शांति से नहीं मना पाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि अगर कहीं पर कानून कम पड़ेगा, तो आगे की शिक्षा हम देंगे। हाई कोर्ट का जजमेंट है कि सोसायटी में बकरा नहीं काटा जा सकता, इसलिए ईद के समय पर एक महिला ने बकरा काटने पर सवाल उठाया था और जिसका बदला लिया जा रहा था। लेकिन, ये तो कानून है कि सार्वजनिक जगहों पर बकरा नहीं काटा जा सकता।

बता दें कि पूरा मामला महाराष्ट्र के नवी मुंबई के तलोजा स्थित पंचानंद सोसायटी का है। जब सोसायटी के लोग 28 अक्टूबर को अपने घरों के बाहर और इमारत पर लाइट लगा रहे थे, उस समय सोसायटी के मुस्लिम चेयरमैन ने लाइट लगाने को लेकर अपनी आपत्ति जताई और लाइटिंग निकालकर फेंकने की धमकी दी साथ ही साथ महिलाओं के साथ गाली-गलौज भी की।

 

admin

Related Posts

ममता और कांग्रेस साथ आते तो किसे होता फायदा? जानिए कितनी सीटों पर बदल सकता था खेल

कोलकत्ता  पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भले ही सिर्फ एक राज्य केरल में जीत दर्ज करने में सफल रही हो, पर इन चुनाव में पार्टी यह साबित करने…

विधानसभा ने खारिज किया MLA का लेटर, अभिषेक बनर्जी के हस्ताक्षर पर उठा सवाल

कलकत्ता पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा? यह अब तक साफ नहीं हो सका है। इसी बीच खबर है कि विधानसभा सचिवालय ने तृणमूल कांग्रेस की तरफ से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर