महिला मित्र के साथ माता टेकरी आए युवक से मारपीट, युवती के भाई को गिरफ्तार

इंदौर

इंदौर से मुस्लिम महिला दोस्त के साथ देवास माता टेकरी से दर्शन कर लौट रहे युवक के साथ लड़की के भाई सहित अन्य लड़कों ने जमकर मारपीट की। उसे पहले शिप्रा ब्रिज के पास रोका। यहां मारपीट कर उसे नकाब पहनाकर देवास तरफ ले गए।

 युवक विवेक लोधवाल द्वारा देवास की औद्योगिक थाना पुलिस को की गई शिकायत बताया गया कि वो बाइक से अपनी दोस्त अलीशा खान के साथ देवास में माता टेकरी के दर्शन के लिए गया था। वापस लौटते वक्त क्षिप्रा ब्रिज पर अलीशा के भाई साहिल खान और उसके दोस्त सैफ अली ने उन्हें रोक लिया।

इसके बाद दोनों उससे आईडी कार्ड मांगने लगे। इस पर विवेक ने बताया कि उसके पास आईडी कार्ड नहीं है। इसके बाद वो दोनों नाम पूछने लगा, जब युवक ने अपना नाम विवेक बताया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसके मुंह पर एक काला कपड़ा भी ढंक दिया।

बाइक पर बैठाकर दूसरी जगह ले गए

इसके बाद विवेक को बाइक पर बैठाकर दूसरी जगह ले गए। वहां अरबाज और आसिफ भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की और धमकी दी कि अगली बार अलीशा के साथ दिखा तो जान से मार देंगे। मारपीट के बाद आरोपित विवेक को वापस क्षिप्रा ब्रिज पर छोड़ गए। विवेक ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिवार को दी।

अलीशा कहां गई उसे नहीं पता

विवेक द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार घटना के वक्त अलीशा अपनी मां को फोन कर भाई से बात करवा रही थी, लेकिन साहिल ने उसका फोन छीन लिया। घटना के बाद अलीशा को वो कहां ले गए उसे नहीं पता है।

जानकारी के मुताबिक अलीशा के विवेक के साथ घूमने पर उसका भाई बहुत नाराज हो गया था। इसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर विवेक को जमकर पीटा। इससे विवेक की पीठ पर लाल निशान उभर आए। उन्होंने धमकी दी कि अगली बार बहन के साथ मत दिखना वरना मार दिया जाएगा।

मकान में ताला लगाकर तीन आरोपित फरार

देवास के औद्योगिक थाना टीआई शशिकांत चौरसिया ने बताया घटना के बाद फरियादी युवक इंदौर चला गया था, बाद में रात में थाने आया। जांच में पता चला है कि युवक का अपहरण करने के बाद उसे देवास के मल्हार क्षेत्र में लाया गया था, यहां भी मारपीट की गई। आरोपित साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन अन्य आरोपितों के मकान में ताला लगा है, ये परिवार सहित फरार हो गए हैं, इनकी तलाश में टीम लगी है।

admin

Related Posts

मंडीदीप में LPG एजेंसी पर छापा, 200 सिलेंडर जब्त; जबलपुर में पुलिस ने हॉकर के घर से गैस सिलेंडर और बुक्स की बरामदगी की

मंडीदीप  मंडीदीप क्षेत्र में एक एलपीजी एजेंसी द्वारा अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन करने पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जांच के दौरान बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर नियमों के…

लेफ्टिनेंट कर्नल की याचिका पर सुनवाई: कोर्ट ने एफआईआर रद्द करते हुए कहा, आपसी सहमति को रेप नहीं माना जा सकता

जबलपुर  वो युवती जो कि पहले तो लव रिलेशन में रहती है,आपसी सहमति से संबंध बनाती है, और फिर बाद में रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में एफआईआर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 1 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान