एमपी में इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, देखें मौसम विभाग की रिपोर्ट

भोपाल

मध्यप्रदेश में नवंबर के दूसरे हफ्ते सर्दी बढ़ेगी। उत्तरी हवाओं के असर से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और दूसरे शहरों में रात के टेम्प्रेचर में गिरावट आएगी। नवंबर के पहले दिन पचमढ़ी सबसे सर्द रहा।

 दिवाली के बाद नवंबर का महीना लगते ही मौसम में एकदम से बदलाव आ गया है। बारिश का दौर बंद हो गया है और गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सर्कुलेशन सिस्टम के कारण नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर तेज होगा,हालांकि, दिन में गर्मी बनी रहेगी।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक आज 2 नवंबर को भी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत लगभग सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा,तापमान में उतार चढ़ाव के साथ तेज धूप निकली रहेगी। कहीं भी बारिश या गरज-चमक होने की संभावना नहीं है। वर्तमान में छिंदवाड़ा, मंडला, टीकमगढ़, बैतूल, खरगोन, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, भोपाल, गुना, ग्वालियर, इंदौर, खंडवा और उज्जैन में हल्की ठंड शुरू हो गई है, तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है।
आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

एमपी मौसम विभाग के अनुसार आज मध्य प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर मौसम सुहाना रहने की संभावना है, कहीं भी बादल छाने और बारिश के आसार नहीं है। इंदौर में दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो रात में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। भोपाल में अधिकतम तापमान 32 डिसे तो न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस , ग्वालियर में अधिकतम तापमान 31 डिसे तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस ,जबलपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 18 डिसे रह सकता है।
एमपी मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान

वर्तमान में पूर्वी असम एवं पश्चिमी असम पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बने हुए हैं और पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में है। हालांकि इन मौसम प्रणालियों का मध्य प्रदेश के मौसम पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है। हवाओं का रुख वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी होने से प्रदेश के अधिकतर शहरों में तापमान बढ़ा हुआ है। फिलहाल 3-4 दिनों तक मौसम का मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है।

admin

Related Posts

मध्य प्रदेश में ‘शतक’ को टैक्स फ्री किया गया, सीएम ने कहा- फिल्म राष्ट्रसेवा का संदेश फैलाती है

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'शतक' फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है। सीएम ने कहा कि 'शतक' फिल्म आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की बात करती है।…

CM मोहन ने सरकारी कर्मचारियों के एरियर्स भुगतान की घोषणा की, मिलेंगे इतने सालों के बकाए

भोपाल मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान करते हुए सरकारी कर्मचारियों के एरियर्स के भुगतान पर भी बड़ा फैसला लिया है।  सीएम मोहन यादव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सेमीफाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड: ICC इवेंट्स में भारत ने फिर दिखाया दम

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 1 views
सेमीफाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड: ICC इवेंट्स में भारत ने फिर दिखाया दम

गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा: सैमसन के 97 रन नहीं, इन दो चौकों ने पलटा खेल

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 2 views
गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा: सैमसन के 97 रन नहीं, इन दो चौकों ने पलटा खेल

युवाओं को मिलेगा दिग्गजों का साथ, कुंबले-जहीर-हरभजन करेंगे नई प्रतिभाओं को तैयार

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 2 views
युवाओं को मिलेगा दिग्गजों का साथ, कुंबले-जहीर-हरभजन करेंगे नई प्रतिभाओं को तैयार

वेस्टइंडीज पर जीत के बाद बुमराह बोले—यह रहा टर्निंग पॉइंट, संजू सैमसन पर चुप्पी

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 2 views
वेस्टइंडीज पर जीत के बाद बुमराह बोले—यह रहा टर्निंग पॉइंट, संजू सैमसन पर चुप्पी

वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी के बयान ने मचाई हलचल

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी के बयान ने मचाई हलचल

संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत